खबर
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा: गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
घर में पानी की मोटर चालू करने की बात पर शुरू हुआ विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि गुस्से में बेटे ने अपनी ही मां के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और उन्हें गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
मां की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची ताई पर भी उसने डंडे से हमला कर दिया। घटना में ताई के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है।

मामला गांधी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जम्बुडी हप्सी का है। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

मोटर चालू देख भड़क गया बेटा
पुलिस के अनुसार, फरियादी भंवर बाई पति रामलाल चौकसे (55), निवासी जम्बुडी हप्सी ने शिकायत में बताया कि उन्होंने घर में पानी की मोटर चालू की थी।

इसी दौरान उनका छोटा बेटा विनोद चौकसे वहां पहुंचा और मोटर बंद करने लगा।

जब भंवर बाई ने उससे मोटर बंद करने की वजह पूछी तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि उसने मां के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

भंवर बाई ने जब उसे ऐसा करने से रोका तो विवाद बढ़ गया और बेटे ने उनके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

परिवार में मचा हड़कंप
घर में हो रही मारपीट और मां की चीख-पुकार सुनकर उनकी जेठानी शकुंतला चौकसे (62) उन्हें बचाने पहुंचीं।

शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने पहले मां भंवर बाई को गर्दन से पकड़कर जमीन पर पटक दिया।

इसके बाद उसने पास में पड़ा डंडा उठाकर बीच-बचाव कर रही शकुंतला पर हमला कर दिया।

डंडे का वार शकुंतला के दाहिने हाथ के पंजे के ऊपर लगा, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया।

मां की शिकायत पर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज
घटना के बाद भंवर बाई गांधी नगर थाने पहुंचीं और अपने बेटे विनोद चौकसे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 10 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 13 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 13 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 13 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 14 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 14 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 14 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 14 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 15 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 15 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 15 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 16 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 16 hours ago
33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
Top News

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!