घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम: आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कुछ लोग चंद रुपए के लालच में घरों को गैस सिलेंडरों के गोदाम में तब्दील कर रहे हैं। आशा नगर में ऐसा एक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपने घर में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का जमावड़ा लगा रखा था।
भरे और खाली सिलेंडरों का यह अवैध संग्रहण किसी बड़े हादसे को न्योता देने से कम नहीं था। मुखबिर से सूचना मिलते ही खजराना पुलिस ने दबिश दी। मौके से 17 सिलेंडर बरामद हुए। आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी के आगे चालाकी नहीं चली।
टीआई केपी यादव के अनुसार 12 नवंबर 2026 को पुलिस टीम गश्त कर रही थी। कर्बला कुआं, विश्वधाम कॉलोनी के पास मुखबिर से सूचना मिली आशा नगर इलाके में एक व्यक्ति ने घर पर घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण कर रखा है। भरे और खाली दोनों तरह के सिलेंडर बड़ी संख्या में रखे हुए हैं।
रिहायशी इलाके में अवैध संग्रहण सुरक्षा के लिहाज से गंभीर खतरा है। पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लिया और बिना देर किए टीम को मौके पर रवाना किया। आरोपी को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई।
भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर आमीन पटेल (34) निवासी आशा नगर को गिरफ्तार कर लिया। घर की तलाशी ली तो घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों का जमावड़ा मिला।
17 सिलेंडर बरामद हुए। इनमें भरे और खाली दोनों तरह के शामिल थे। इतनी संख्या में सिलेंडर घर पर रखने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने बरामद सभी 17 गैस सिलेंडरों को जब्त कर लिया है।
आमीन पटेल को भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अवैध सप्लाई का था पूरा नेटवर्क
पुलिस के मुताबिक आमीन पटेल ने गैस सिलेंडरों की अवैध सप्लाई का नेटवर्क बना रखा था। उसका ऐसे लोगों से संपर्क था, जिनके दो या तीन घरेलू कनेक्शन हैं, जबकि खपत महज एक सिलेंडर प्रतिमाह है। आरोपी ऐसे कनेक्शनधारियों को चंद रुपए का लालच देकर उनके नाम पर गैस सिलेंडर जारी करवाता था।
उन्हें 200 से 300 रुपए अतिरिक्त देकर सिलेंडर ले लेता था। जरूरतमंद ग्राहकों को दोगुने दाम पर सप्लाई करता था। जानकारी मिली है आरोपी की कुछ गैस एजेंसियों से जुड़े लोगों के साथ तगड़ी सेटिंग थी। पुलिस जांच कर रही है अवैध कारोबार को सिलेंडर जारी करवाने में कौन-कौन मदद कर रहा था और एजेंसियों के स्तर पर पहुंच कितनी गहरी थी।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!