बच्चों की सुरक्षा का संकल्प: सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाल दिवस पर चौराहे पर उतरी यातायात पुलिस, बाल ट्रैफिक प्रहरी ने अभिभावकों को दिलाई शपथ
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बच्चों को सड़क पर सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सिर्फ पुलिस की नहीं, बल्कि हर अभिभावक की भी है। इसी संदेश के साथ बाल दिवस पर इंदौर यातायात पुलिस ने चाणक्यपुरी चौराहे पर अनूठा जागरूकता अभियान चलाया।
यहां बाल ट्रैफिक प्रहरी आदित्य तिवारी ने पुलिस टीम के साथ वाहन चालकों और अभिभावकों को बाल दिवस के विशेष स्टिकर देकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभिभावकों से संकल्प भी लिया गया कि वे खुद नियमों का पालन करेंगे और अपने बच्चों को भी सड़क सुरक्षा के संस्कार देंगे।
जानकारी के मुताबिक अभियान के दौरान अभिभावकों को समझाया गया कि बच्चों की सुरक्षा घर से ही शुरू होती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार में सीट बेल्ट का इस्तेमाल, निर्धारित गति सीमा का पालन और यातायात नियमों का अनुशासन बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
पुलिस ने अपील की कि बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अभियान में यातायात निरीक्षक सोनाली मौर्य, मोहिनी गोयल, सब इंस्पेक्टर महिमाराम, ट्रैफिक प्रहरी संगीता तिवारी, श्याम बिहानी, निर्मल साह और संध्या जायसवाल मौजूद रहे।
शोर मचाने वाली बाइक पर 4500 का चालान- तेजाजी नगर चौराहे पर यातायात पुलिस ने तेज और अत्यधिक आवाज करने वाली बाइक को रोककर जांच की। यातायात निरीक्षक ब्रजराज अजनार ने बाइक की जांच की तो उसमें मॉडिफाइड एग्जॉस्ट साइलेंसर लगा मिला।
इतना ही नहीं, नंबर प्लेट के अंक मिटे हुए थे और आगे की नंबर प्लेट भी गायब थी। नियमों के उल्लंघन पर चालक के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 4500 रुपए का जुर्माना लगाया गया। पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों को सख्त कार्रवाई के साथ समझाइश भी दी जा रही है।
एक साल बाद भी नंबर प्लेट नहीं, अब चालान- चोइथराम चौराहे पर चेकिंग के दौरान यातायात टीआई सुमित बिलोनिया ने एक ऐसे वाहन को रोका, जिसका रजिस्ट्रेशन 26 नवंबर 2025 को हुआ था, लेकिन एक साल बाद भी वाहन चालक बिना नंबर प्लेट के सड़क पर वाहन दौड़ा रहा था। जांच के बाद चालक का चालान बनाया गया।
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर बदलेगा ट्रैफिक- 15 नवंबर को बायपास स्थित सी-21 एस्टेट ग्राउंड पर होने वाले दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष डायवर्जन प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम के दौरान दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी।
हाईवे से बेस्ट प्राइस मोड़, दस्तूर चौराहा, स्टार चौराहा और रेडिसन चौराहे होते हुए देवास नाका तक सभी प्रकार के भारी वाहनों और बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान वाहन चालकों को निर्धारित मार्ग और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा।
लाल-पीली बत्ती लगाई, 3000 का जुर्माना
चोइथराम चौराहे पर ही यातायात पुलिस ने एक अन्य वाहन को रोका, जिसके आगे लाल-पीली इमरजेंसी लाइट लगी हुई थी। यातायात टीआई सुमित बिलोनिया ने जांच में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर वाहन चालक पर 3000 रुपए का जुर्माना लगाया। पुलिस अब मॉडिफाइड साइलेंसर, गलत नंबर प्लेट और अनधिकृत लाइट लगाने वाले वाहनों पर कार्रवाई के साथ चालकों को नियमों की जानकारी भी दे रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!