भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण: निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध निर्माण को नगर निगम के जिम्मेदारों का किस तरह संरक्षण है इसका एक और बड़ा उदाहरण सामने आया है। पालदा के प्लॉट नंबर 376/6 पर हितेश कुकरेजा द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण को नगर निगम के बिलावली जोन के बिल्डिंग ऑफिसर विशाल राठौर और इंस्पेक्टर अतुल श्रीधर का पूरा संरक्षण प्राप्त है।
हितेश कुकरेजा द्वारा बिना अनुमति 8000 स्क्वेयर फीट प्लॉट पर निर्माण किया जा रहा है। लगभग पूरा होने को है, इसके बावजूद बिलावली जोन के भवन अधिकारी और निरीक्षक ने अब तक एक भी नोटिस जारी नहीं किया है।
हितेश कुकरेजा ने खुलासा किया है नगर निगम के अधिकारियों की जेबें पहले ही गर्म कर चुका है। हितेश कुकरेजा का सियागंज में तेल का बड़ा कारोबार है। इसे बढ़ाने के उद्देश्य से पालदा में अवैध भवन निर्माण कर रहा है।
8000 वर्गफीट का जो कमर्शियल निर्माण किया जा रहा है उसकी अनुमति के लिए ही नगर निगम को लाखों रुपए फीस देना पड़ती है, इसके अलावा संपत्ति कर खाता अलग से खोला जाता है, जिससे नगर निगम को लाखों रुपए का राजस्व सालाना मिलता है।
लेकिन अधिकारियों के संरक्षण में हितेश कुकरेजा लाखों की चपत लगा रहा है। खुलासा फर्स्ट द्वारा किए गए खुलासे के बाद हितेश कुकरेजा के अवैध निर्माण की शिकायत निगमायुक्त को की जा रही है। माना जा रहा है कुकरेजा के अवैध निर्माण पर रिमूवल कार्रवाई के साथ ही बिलावली जोन के भवन अधिकारी विशाल राठौर और निरीक्षक अतुल श्रीधर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई हो सकती है।
कब चलेगा अवैध निर्माण पर बुलडोजर
नगर निगम का इतिहास है जब किसी व्यक्ति ने अपने मकान की बालकनी एक फीट भी ज्यादा बना ली हो तो टीम उसे तोड़ने पहुंच जाती है, लेकिन यह 8 हजार वर्ग फीट का निर्माण भी उसे नजर नहीं आ रहा है। जबकि इसी इलाके में पहले भी कई अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिलती रही है।
जो व्यक्ति नगर निगम के जिम्मेदारों की जेबें गर्म कर देता है, उसे अवैध निर्माण की खुली छूट दे दी जाती है, जबकि जिसकी सेटिंग अधिकारियों से नहीं हो पाती या वह मुंहमांगे रुपए नहीं दे पाता तो भी उसके यहां रिमूवल के लिए बुलडोजर खड़ा कर दिया जाता है।
पार्षद के पट्ठे की बड़ी भूमिका
बताया जाता है वार्ड 75 के कांग्रेस पार्षद कुणाल सोलंकी का अवैध निर्माण को पूरी तरह से संरक्षण है। इसकी एवज में अवैध निर्माणकर्ताओं से शुभ-लाभ किया जाता है। कुणाल सोलंकी के लिए यह काम उसका पट्ठा नीलेश उर्फ नीलू ठाकुर करता है। भवन स्वामी से पूरी डील वही करता है। उसकी मांग नहीं मानने पर भवन स्वामी को रिमूवल कार्रवाई के नाम पर डराया जाता है। व्यापारी इन जैसों से पंगा न लेते हुए उनकी भी जेबें भर देते है।
जिम्मेदारों ने नहीं दिया जवाब
हितेश कुकरेजा के 8000 वर्गफीट अवैध निर्माण की जानकारी खुलासा फर्स्ट द्वारा भवन अधिकारी विशाल राठौर को देकर जवाब तलब किया था, लेकिन 2 बार कॉल और मैसेज करने के बावजूद राठौर ने जवाब नहीं दिया। स्पष्ट है राठौर के संरक्षण में ही अवैध निर्माण धड़ल्ले से जारी है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!