इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस: 13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अब ट्रैफिक पुलिस सख्ती करने जा रही है।
इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के कैमरों में लगातार नियम तोड़ते पकड़े गए 1140 वाहन चालकों की सूची तैयार की गई है।
जोन-1 में सबसे ज्यादा चालान लंबित
जोन-1 में सबसे ज्यादा 499 वाहन चालकों के 13 हजार से अधिक चालान लंबित हैं। यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अब इन वाहन चालकों के घर पहुंचकर जुर्माने की राशि वसूलेंगे। यदि इसके बाद भी चालान जमा नहीं किए गए तो संबंधित वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है।
20 से 25 बार नियम तोड़ने वाले वाहन चालक निशाने पर
यातायात पुलिस ने पहले चरण में ऐसे वाहन चालकों को चिह्नित किया है, जिन्होंने 20 से 25 बार या इससे अधिक यातायात नियमों का उल्लंघन किया है।
इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, रांग साइड जाना, रेड लाइट जंप करना और दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलना जैसे मामले शामिल हैं।
पिछले तीन वर्षों में ITMS कैमरों में दर्ज उल्लंघनों के आधार पर यह सूची तैयार की गई है। इसमें सबसे ज्यादा मामले जोन-1 में सामने आए हैं।
जोनवार लंबित चालानों की स्थिति
यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, चारों जोन में 1140 वाहन चालकों के कुल 30,555 चालान लंबित हैं।
जोन वाहन चालक लंबित चालान
जोन-1 499 13,668
जोन-2 399 10,494
जोन-3 139 3,659
जोन-4 103 2,734
कुल 1,140 30,555
इन सभी लंबित चालानों की जुर्माना राशि वसूल की जानी है। यातायात पुलिस इस सूची को जोनवार चौराहों पर भी उपलब्ध कराएगी, ताकि वहां तैनात कर्मचारी संबंधित वाहन चालकों से बकाया राशि जमा करा सकें।
घर पहुंचकर होगी वसूली, नहीं जमा किया तो वाहन जब्त
एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार कौल के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में ITMS कैमरों में लगातार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। अब पुलिस इनके घर पहुंचकर लंबित चालानों की राशि वसूल करेगी।
उन्होंने बताया कि वाहन चालक जुर्माना जमा कर देते हैं तो ठीक है, अन्यथा उनके वाहनों की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
यातायात विभाग के मुताबिक, आमतौर पर समय-समय पर सूची तैयार कर चालानों की वसूली की जाती रही है, लेकिन इस बार वाहन चालकों के घर पहुंचकर राशि वसूलने की योजना बनाई गई है।
रेड लाइट और रांग साइड पर 500, हेलमेट नहीं पहनने पर 300 रुपये जुर्माना
यातायात पुलिस केंद्रीय मोटरयान अधिनियम के तहत रेड लाइट तोड़ने और रांग साइड वाहन चलाने पर 500 रुपये, जबकि हेलमेट नहीं पहनने पर 300 रुपये का चालान बनाती है।
अन्य चालान न्यायालय में भेजे जाने पर वाहन चालकों से दोगुनी राशि वसूली जा सकती है। न्यायालय को जुर्माने की राशि बढ़ाने का अधिकार भी है।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि चालान न्यायालय पहुंचने से पहले ही बकाया जुर्माना जमा कर दें, ताकि आगे की कार्रवाई से बचा जा सके।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!