फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना: 63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बैंक से कर्ज लेने के लिए फर्जी पहचान और कूटरचित दस्तावेजों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है।
आरोपियों ने आधार और पैन कार्ड में नाम व फोटो की हेराफेरी कर 90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया और इसमें से 75 लाख रुपये निकाल लिए।
63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर
हैरानी की बात यह है कि एक 63 वर्षीय बुजुर्ग को उनकी जानकारी और सहमति के बिना ही इस ऋण का गारंटर बना दिया गया।
पुलिस ने शिकायत और बैंक से मिले दस्तावेजों की जांच के बाद तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
कानूनी नोटिस मिलने पर बुजुर्ग को पता चला
मामले की शिकायत नया पुल, नालबंद मोहल्ला निवासी दिलदार हुसैन (63) ने की है।
उनके मुताबिक, बैंक ऑफ इंडिया की नर्मदा रोड शाखा से 30 दिसंबर 2025 को सूचना पत्र और 2 जनवरी 2026 को कानूनी नोटिस मिला।
नोटिस में उन्हें मेसर्स एबीएस काम नामक पार्टनरशिप फर्म को दिए गए 90 लाख रुपये के ऋण में गारंटर बताया गया था।
फर्म के साझेदार के रूप में बाबी खान और वकील खान के नाम दर्ज थे।
दिलदार हुसैन का कहना है कि वे इन लोगों को नहीं जानते और उन्होंने कभी किसी बैंक ऋण की गारंटी नहीं दी।
उनका दावा है कि उन्होंने बैंक में अपनी संपत्ति के दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड या आयकर रिटर्न भी जमा नहीं किए थे।
गोदाम की जांच के दौरान सामने आया फर्जीवाड़ा
शिकायत के मुताबिक, 23 दिसंबर 2025 को बैंक के कर्मचारी ग्राम खैरी, पनागर स्थित एक गोदाम पहुंचे थे।
यह प्लॉट दिलदार हुसैन ने वर्ष 2024 में रजिस्ट्री के माध्यम से मोनिका ताम्रकार को बेच दिया था।
बैंक कर्मचारियों ने वहां 70 लाख रुपये के ऋण से संबंधित जानकारी दी और साक्ष्य के तौर पर वैल्यूएशन रिपोर्ट तथा ऋण लेने वाले व्यक्ति की तस्वीर दिखाई।
रिपोर्ट में दिलदार हुसैन का नाम और पता दर्ज था, लेकिन तस्वीर किसी दूसरे व्यक्ति की लगी हुई थी। इसके बाद दिलदार ने पुलिस और संबंधित बैंकों में शिकायत की।
आधार-पैन में नाम और फोटो बदलकर बनाई पहचान
पुलिस जांच में सामने आया कि बाबी खान, जमील अली और मोहम्मद हबीब ने आपराधिक साजिश के तहत आधार और पैन कार्ड में नाम व फोटो की कूटरचना की।
जांच के अनुसार, जमील अली ने वकील अहमद और मोहम्मद हबीब ने दिलदार हुसैन बनकर बैंक में अपनी पहचान प्रस्तुत की।
इसी फर्जी पहचान और दस्तावेजों के आधार पर 90 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत कराया गया।
75 लाख रुपये निकालने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, स्वीकृत 90 लाख रुपये के ऋण में से 75 लाख रुपये निकाल लिए गए।
मामले में पुलिस ने बाबी खान, जमील अली और मोहम्मद हबीब के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!