‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा: एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
टीवी सीरियल ‘रामायण’ में रावण पुत्र मेघनाद का किरदार निभाने वाले अभिनेता आकाश उर्फ अक्की नाथ सिसोदिया के घर पर पथराव करने के मामले का खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रमुखता से खुलासा करने के बाद आखिरकार पुलिस ने कार्रवाई कर दी।
द्वारकापुरी पुलिस ने अभिनेता की शिकायत पर अभय उर्फ आबू नाथ और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर एसीपी कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दरअसल, 9 नवंबर की रात करीब 1 से 2 बजे के बीच आकाश अपने परिवार के साथ घर के सामने दीवाली के पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान घर के सामने अभय उर्फ आबू नाथ अपने कुछ साथियों के साथ किसी से विवाद कर रहा था।
आकाश ने जब उसे वहां झगड़ा करने से रोका तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आबू ने उन्हें धमकी दी कि आज तो बच गया, लेकिन तुझे जान से खत्म कर देंगे। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ वहां से चला गया।
इस घटना के कुछ देर बाद अभिनेता आकाश घूमने के लिए राजवाड़ा क्षेत्र में गए तो आबू अपने साथियों के साथ दोबारा उनके घर पहुंचा और पथराव किया। इससे बाहर खड़ी आकाश की बुलेट को नुकसान पहुंचने के साथ ही अन्य गाड़ियों के कांच भी टूट गए थे।
घटना के बाद आकाश आरोपी के माता-पिता से शिकायत करने पहुंचे और बताया कि उनका बेटा साथियों के साथ घर पर पथराव करके गया है, पर उसकी मां ने बेटे का पक्ष लिया। मामले में पुलिस ने आकाश की शिकायत पर अभय उर्फ आबू नाथ और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296 (ए), 315, 324 (2), 3(5) और 351 (3) के केस दर्ज किया है।
टीआई के सामने हाथ जोड़कर बोला- साहब गलती हो गई, अब नहीं करूंगा
द्वारकापुरी क्षेत्र में आबू नाथ 24 गैंग चलाने वाला आरोपी अभय उर्फ आबू नाथ पकड़े जाने के बाद थाने में टीआई के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता नजर आया। बोला- साहब गलती हो गई, अब नहीं करूंगा। टीआई ने जब उससे अपराधों की संख्या पूछी तो पहले उंगलियों पर दो केस गिनाए।
फटकार पड़ी तो तीन-चार केस बताए। दोबारा सख्ती से पूछा तो हाथ जोड़कर बोला- साहब ज्यादा केस दर्ज हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे भविष्य में अपराध नहीं करने की सख्त हिदायत देने के साथ ही जमकर सबक सिखाया।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!