इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा: चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजों में इंदौर को अपेक्षित स्थान नहीं मिलने के बाद कांग्रेस ने नगर निगम और महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। शक्रवार को राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा के सामने कांग्रेसियों ने झांझ-मंजीरे बजाकर भजन किए और महापौर पुष्यमित्र भार्गव व निगम अधिकारियों पर निशाना साधा।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि लगातार 8 साल तक देश में स्वच्छता का सिरमौर रहा इंदौर इस बार स्वच्छ जोड़ी श्रेणी में दूसरे स्थान पर पहुंच गया। सुपर लीग में भी शहर को जगह नहीं मिली। उनका आरोप है कि निगम की मौजूदा परिषद को स्वच्छता की मजबूत विरासत मिली थी, लेकिन उसे बरकरार रखने में महापौर और अधिकारी नाकाम रहे।
चौकसे ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के बजाय जिम्मेदार अधिकारी लापरवाही बरतते रहे। इसी वजह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को झांझ-मंजीरे बजाकर उन्हें जगाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, व्यवस्था सुधारें और इंदौर को फिर से पहले स्थान पर लाने के लिए काम करें।
प्रदर्शन के दौरान चौकसे ने महापौर को पनौती कहने के पीछे पटेल नगर हादसे में 36 मौतें, भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना में 36 मौतें और शहर में जल संकट की आशंका का हवाला दिया। उन्होंने इन घटनाओं को महापौर के कार्यकाल से जोड़ते हुए जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।
राजवाड़ा पर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आसपास खरीदारी करने और अपने काम से पहुंचे लोगों की भी भीड़ जुटी। कांग्रेस नेताओं का दावा रहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भी नाराजगी है।
प्रदर्शन में श्याम सुंदर यादव, अर्चना जायसवाल, पिंटू जोशी, राजेश चौकसे, अमन बजाज, रफीक खान, अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक, सादिक खान, सोनाली मिमरोट, अमित पटेल, सुदामा चौधरी, राजू भदौरिया, राजा चौकसे, देवेंद्र सिंह यादव, शशि यादव, रीता डागरे और साधना भंडारी सहित अन्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय बाकलीवाल ने किया।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!