खबर
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला: तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 6:21 pm
शेयर करें:
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जमीन के नामांतरण में पद का दुरुपयोग कर अपात्र लोगों को भू-स्वामी बनाने के दो पुराने मामलों में विशेष न्यायालय ने सख्त फैसला सुनाया है।

तीन को 3-3 साल की सजा
अदालत ने तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय और उनके साथ मिलकर जमीन का नामांतरण कराने वाले उमेश माली तथा पराग महाजन को 3-3 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है।

अर्थदंड भी लगाया
दोनों मामलों में कुल 1 लाख 35 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। विशेष न्यायाधीश (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) की अदालत ने यह फैसला सुनाया।

लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार शाम करीब 5 बजे मामले में हुई कार्रवाई की जानकारी दी।

2006-07 में नियमों को दरकिनार कर किया गया नामांतरण
लोकायुक्त की जांच में सामने आया कि वर्ष 2006-07 के दौरान ग्राम ताजपुर और ग्राम बकानिया की कृषि भूमि के नामांतरण में नियमों की अनदेखी की गई थी।

तत्कालीन तहसीलदार नित्यानंद पाण्डेय ने वास्तविक भू-स्वामी नहीं होने के बावजूद मौखिक पट्टे पर खेती करने और लगान भरने के आधार पर दो लोगों के नाम जमीन का नामांतरण कर दिया।

जांच के अनुसार, नामांतरण के प्रकरण जानबूझकर ऐसे मद में दर्ज किए गए, जिससे रजिस्टर्ड विक्रय पत्र की अनिवार्यता खत्म हो गई।

इस प्रक्रिया के चलते शासन को स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क की आर्थिक क्षति भी हुई।

ताजपुर में 1.41 हेक्टेयर जमीन का नामांतरण
पहले मामले में ग्राम ताजपुर की सर्वे नंबर 1237 स्थित 1.41 हेक्टेयर कृषि भूमि का नामांतरण उमेश माली के नाम किया गया था।

लोकायुक्त जांच में पाया गया कि तहसीलदार ने इस प्रकरण को नियमानुसार मद अ-46 के बजाय मद अ-6 में दर्ज किया।

इसके बाद बिना तारीख वाले आवेदन और मौका मुआयना पंचनामे के आधार पर 21 सितंबर 2007 को नामांतरण मंजूर कर दिया गया।

इस मामले में शासन को करीब 1 लाख 27 हजार 312 रुपए के स्टाम्प शुल्क की क्षति होना सामने आया।

अदालत ने इस मामले में नित्यानंद पाण्डेय को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 120बी के तहत तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

उमेश माली को भी आपराधिक षड्यंत्र के मामले में तीन साल की सजा दी गई। दोनों पर 20-20 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

बकानिया में भी इसी तरीके से किया गया नामांतरण
दूसरे मामले में ग्राम बकानिया की सर्वे नंबर 664 स्थित 1.71 हेक्टेयर कृषि भूमि का नामांतरण पराग महाजन के नाम किया गया था।

जांच में सामने आया कि 6 मार्च 2007 को इस प्रकरण को भी मद अ-46 के बजाय मद अ-6 में दर्ज किया गया था।

प्रकरण से जुड़े आवेदन, आपत्ति संबंधी विज्ञप्ति और अन्य दस्तावेजों में तारीख तथा प्रकरण क्रमांक जैसी जरूरी जानकारियां दर्ज नहीं थीं।

इसके बावजूद 10 जुलाई 2007 को नामांतरण स्वीकृत कर दिया गया। इस मामले में शासन को 69 हजार 6 रुपए के स्टाम्प और पंजीयन शुल्क की क्षति होना प्रमाणित हुआ।

अदालत ने इस मामले में भी नित्यानंद पाण्डेय को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की धारा 120बी के तहत तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

वहीं, पराग महाजन को आपराधिक षड्यंत्र के तहत तीन साल की सजा और 25 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

दोनों मामलों में लोकायुक्त संगठन की ओर से विशेष लोक अभियोजक बृजेश उपाध्याय ने पैरवी की।

अदालत के फैसले के बाद जमीन नामांतरण में कथित अनियमितताओं से जुड़े इन पुराने मामलों में दोषियों को सजा सुनाई गई है।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 10 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 13 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 13 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 14 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 14 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 14 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 14 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 15 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 15 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 15 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 16 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 16 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 16 hours ago
33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
Top News

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!