सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, आलीराजपुर।
चांदपुर थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस को भी चौंका दिया।
ग्राम मोरधी में एक व्यक्ति की मौत को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच में हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।
शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ाया
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पत्नी ने अपने प्रेमी और अन्य साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।
वारदात के बाद सबूत मिटाने और घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने के लिए शव और स्कूटी पर ट्रैक्टर चढ़ाया गया।
पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली जांच की दिशा
पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2026 को ग्राम मोरधी में दिलीप पिता अबेसिंह वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी।
शुरुआती जानकारी के आधार पर चांदपुर थाने में सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया था।
हालांकि, घटनास्थल की परिस्थितियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू की।
जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला घोंटना सामने आया।
इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना की आशंका को दरकिनार करते हुए हत्या के एंगल से जांच आगे बढ़ाई।
पत्नी के प्रेम संबंध को हत्या की साजिश की वजह बताया
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की पत्नी सेंगली के गांव के ही रमेश पिता मोती के साथ पिछले चार-पांच वर्षों से प्रेम संबंध थे।
पुलिस के मुताबिक, दिलीप को इसकी जानकारी हो गई थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
जांच एजेंसियों के अनुसार, इसी विवाद के चलते सेंगली और रमेश ने दिलीप की हत्या की योजना बनाई। इस साजिश में अन्य लोगों को भी शामिल किया गया।
नशे की हालत में खेत में ले जाकर गला घोंटने का आरोप
पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन सेंगली ने रमेश को फोन कर बताया कि दिलीप अत्यधिक शराब के नशे में है।
इसके बाद रमेश अपने साथियों महेश और सिलदार के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों दिलीप को घर के पीछे स्थित तुअर के खेत में ले गए, जहां पीले रंग की रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर
पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने वारदात को दुर्घटना का रूप देने की योजना बनाई।
शव को दिलीप की स्कूटी पर रखकर चांदपुर-साकड़ी रोड के पास ले जाया गया। वहां दशरिया और नानसिंह भी पहुंचे।
आरोप है कि दशरिया ने ट्रैक्टर से शव और स्कूटी को दो बार आगे-पीछे करते हुए कुचला, ताकि पुलिस को मामला सड़क हादसा लगे।
इसके बाद आरोपी ट्रैक्टर छिपाकर अपने घर चले गए।
घटनास्थल पर मिले मोबाइल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक मोबाइल फोन मिला। तकनीकी जांच में यह फोन दशरिया का पाया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसके बाद कथित हत्या की साजिश और अन्य आरोपियों की भूमिका का खुलासा हुआ।
पत्नी समेत पांच गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
पुलिस ने मामले में सेंगली, रमेश, महेश, दशरिया और नानसिंह उर्फ नानका को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिलदार पिता जुरलिया फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में चांदपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीपसिंह चंदेल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!