खबर
Top News

धमकी के साये में दिलजीत का शो कल: सी-21 ग्राउंड पर बीडीएस और क्राइम ब्रांच की टीमें रहेंगी तैनात

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 3:10 pm
शेयर करें:
धमकी के साये में दिलजीत का शो कल

500 से ज्यादा जवान संभालेंगे मोर्चा...

03 बार मिल चुके बम धमाके के ई-मेल, महापौर सचिवालय से लेकर बैंकों तक को बनाया निशाना

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ कल शहर में सुरों से समां बांधेंगे, लेकिन उनके कॉन्सर्ट पर धमकियों का साया भी मंडरा रहा है। शहर में लगातार मिल रहे बम से उड़ाने के धमकीभरे ई-मेल ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

यही वजह है कि सी-21 ग्राउंड पर होने वाले इस बड़े आयोजन को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का अभेद्य घेरा तैयार किया है। 500 से अधिक पुलिसकर्मी मैदान से लेकर आसपास के रास्तों तक मोर्चा संभालेंगे। आयोजन स्थल पर ड्रोन से निगरानी होगी तो बम डिस्पोजल स्क्वॉड (बीडीएस) और क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगातार सक्रिय रहेंगी।

दिलजीत का कॉन्सर्ट जितना बड़ा होगा, सुरक्षा की चुनौती भी उतनी ही बड़ी रहेगी। करीब चार लाख वर्गफीट के मैदान में होने वाले आयोजन के लिए पुलिस ने स्थानीय थानों के बल के साथ क्राइम ब्रांच और अन्य विशेष टीमों को लगाया है।

आयोजन स्थल और आसपास के क्षेत्र में दिन में तीन से चार बार बीडीएस और क्राइम ब्रांच की टीमें सर्चिंग कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान भी ये टीमें मौके पर मौजूद रहेंगी। आने-जाने वाले रास्तों, नाकों और चौराहों पर पुलिस की नजर रहेगी। वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

शुरुआती जांच में यह भी सामने आया कि पहले मिले धमकीभरे ई-मेल में देवास के युवक निखिल गुप्ता की हैक की गई ई-मेल आईडी का इस्तेमाल हुआ था। निखिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका ई-मेल अकाउंट मार्च-अप्रैल में हैक हुआ था।

वे लंबे समय से अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस उनके बयान दर्ज कर चुकी है। ई-मेल के लॉगिन रिकॉर्ड की जांच में अमेरिका का संदिग्ध आईपी एड्रेस सामने आया है। लॉगिन के दौरान वीपीएन के इस्तेमाल की जानकारी भी मिली है।

हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि ई-मेल आईडी निखिल की होने से यह साबित नहीं होता कि धमकी उन्होंने ही भेजी थी। जांच का मुख्य सवाल यही है कि हैक किए गए अकाउंट का इस्तेमाल किसने किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह के मुताबिक कॉन्सर्ट की सुरक्षा को लेकर आयोजकों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है। पुलिसबल के अलावा आयोजकों की निजी सुरक्षा टीम भी तैनात रहेगी।

सभी टीमें आपसी समन्वय के साथ काम करेंगी। वहीं एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक आयोजन की अनुमति और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की जा रही है।

धमकियों का सिलसिला बना सुरक्षा की सबसे बड़ी चुनौती
कॉन्सर्ट से पहले शहर में धमकीभरे ई-मेल मिलने की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों को अतिरिक्त सतर्क कर दिया है। अब तक तीन बार इस तरह की धमकियां सामने आ चुकी हैं। पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को धमकीभरे ई-मेल मिले थे।

इसके बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। ई-मेल में बंधन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और महापौर सचिवालय को निशाना बनाने की बात लिखी गई थी। हैरानी की बात यह कि उक्त मेल में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का भी जिक्र किया गया था।

इसमें अभिभावकों को चेतावनी देते हुए अपने बच्चों को कार्यक्रम में नहीं भेजने की बात कही गई थी। शिकायत मिलने के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की और बीडीएस की टीम ने महापौर सचिवालय पहुंचकर पूरे परिसर की तलाशी ली।

ग्वालियर हाई कोर्ट तक पहुंची धमकी, यूपी एटीएस ने पकड़ा संदिग्ध
इंदौर के कॉन्सर्ट को लेकर धमकी का मामला शहर तक सीमित नहीं रहा। ग्वालियर हाई कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर भी कार्यक्रम स्थल को बम से उड़ाने की धमकी भेजी गई थी। इस मामले में उत्तर प्रदेश एटीएस ने मंगलवार रात एक संदिग्ध को पकड़ा।

उसके ई-मेल अकाउंट से बड़ी संख्या में धमकीभरे संदेश मिलने की बात सामने आई है। पूछताछ में संदिग्ध ने दावा किया कि उसने अपना ई-मेल अकाउंट किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिया था। अब एटीएस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसने कथित तौर पर अकाउंट खरीदा था। मामले में एफआईआर भी दर्ज की गई है।

चार जगहों पर मिले ई-मेल, डार्क वेब का एंगल भी जांच में
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक गुरुवार सुबह 10.30 से 10.36 बजे के बीच, दोपहर 12 बजे और 1.47 बजे चार अलग-अलग जगहों पर धमकीभरे ई-मेल मिले थे। इनमें पंजाब नेशनल बैंक भी शामिल है। पुलिस को दो अलग-अलग ई-मेल आईडी मिली हैं। साइबर टीम लॉगिन रिकॉर्ड, आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर ई-मेल भेजने वालों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जांच में डार्क वेब के जरिये ई-मेल डेटा खरीदने और हैक किए गए अकाउंट के इस्तेमाल की आशंका को भी शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि इन धमकियों के पीछे कोई एक व्यक्ति है या संगठित साइबर नेटवर्क काम कर रहा है।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 9 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 11 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 12 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 12 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 12 hours ago
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 13 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 13 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 13 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 13 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 14 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 14 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 14 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 14 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 14 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 15 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 15 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!