33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपराध की दुनिया में जिसके नाम के आगे पहले से 33 मुकदमे हों, उसके लिए कानून का डर कितना मायने रखता होगा, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 32 साल की उम्र में वह 33 अपराध कर चुका है। चोरी, नकबजनी, लूट, अड़ीबाजी और डकैती की तैयारी जैसे तमाम गंभीर मामलों में नामजद यह शातिर बदमाश अब ब्राउन शुगर की तस्करी करते भी पकड़ा गया।
अपराधों के पुराने रिकॉर्ड से भी सबक नहीं लेने वाले मोहित उर्फ लल्लू को क्राइम ब्रांच ने भागीरथपुरा में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 17 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 70 हजार रुपए बताई गई है।
क्राइम ब्रांच एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक- टीम 12 नवंबर को जीवीएस मोटर, भागीरथपुरा के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सड़क किनारे संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख घबराने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पहचान मोहित उर्फ लल्लू निवासी एरोड्रम के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उसके पास से पन्नी में रखी 17 ग्राम ब्राउन शुगर मिली। 32 साल के मोहित के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में 2012 से 2023 तक कुल 33 आपराधिक मामले दर्ज होना सामना आया है, यानि महज 18 साल की उम्र से ही उसका नाम आपराधिक गतिविधियों में दर्ज होने लगा था।
चोरी और नकबजनी से शुरू हुआ अपराधों का सिलसिला लूट, अड़ीबाजी, आबकारी और आर्म्स एक्ट तक पहुंचा। डकैती की योजना जैसे गंभीर मामले में भी वह नामजद रहा है।
क्राइम ब्रांच ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है व उससे ब्राउन शुगर के स्रोत, सप्लायर और नशे के नेटवर्क को लेकर पूछताछ कर रही है। जांच का अहम् पहलू यह भी है कि आरोपी यह खेप किसे देने वाला था और उसके पीछे नशे के कारोबार से जुड़े कौन-कौन लोग सक्रिय हैं?
18 साल की उम्र से अपराधों का सफर
मोहित उर्फ लल्लू का आपराधिक रिकॉर्ड वर्ष-2012 से शुरू होता है। अलग-अलग थानों में दर्ज 33 मामलों में चोरी, नकबजनी, मारपीट, अड़ीबाजी, लूट, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के प्रकरण शामिल हैं।
2012-13: मारपीट, धमकी, चोरी और अन्य मामले।
2014-16: लगातार चोरी, नकबजनी व लूट के।
2016: आर्म्स एक्ट और डकैती की तैयारी से जुड़ा मामला।
2019-20: आबकारी, मारपीट और लूट।
2023: चोरी और आबकारी एक्ट के मामले।
क्राइम ब्रांच की कार्रवाई- क्राइम ब्रांच के मुताबिक- 1 जनवरी, 2026 से अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 90 प्रकरण दर्ज कर 197 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें एमडी ड्रग्स 3.46557 किलोग्राम, गांजा 41.023 किलोग्राम, भांग 500 किलोग्राम, ब्राउन शुगर 443.28 ग्राम और कोकीन 10 ग्राम मादक पदार्थ और वाहनों सहित करीब 4 करोड़ 50 लाख 52 हजार रुपए शामिल हैं।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!