खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

22 पीड़ितों की शिकायतों की जांच के बाद बाप-बेटे पर शिकंजा
क्रेडिट कार्ड की लिमिट उड़ाई, रकम मांगने पर टालते रहे
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दुकान पर खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को पहले भरोसे के जाल में फंसाया, फिर उनकी आर्थिक जरूरत को कमाई का जरिया बना लिया। क्रेडिट कार्ड की लिमिट क्लियर कराने, बकाया चुकाने और स्वैपिंग के बदले कमीशन देने का लालच देकर कार्ड अपने कब्जे में लिए और धीरे-धीरे उनकी पूरी लिमिट ठिकाने लगा दी। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी तो कभी जल्द भुगतान का भरोसा मिला तो कभी नई तारीख।
आखिरकार परेशान होकर पीड़ितों को पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई तक पहुंचना पड़ा। ‘खुलासा फर्स्ट’ ने 30 सितंबर के अंक में मोहने बंधुओं के शिकार 22 पीड़ितों के मामले का प्रमुखता से खुलासा किया था। खबर के बाद मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने पिता भूरालाल मोहने और उसके बेटे विजय के खिलाफ कल रात धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
नंदा नगर में विजय गारमेंट्स और विजय ज्वेलर्स के नाम से दुकान संचालित करने वाले आरोपी भूरालाल मोहने और विजय मोहने पर ग्राहकों के साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। परदेशीपुरा पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
टीआई पंकज द्विवेदी के अनुसार- आरोपी ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से बकाया भुगतान और आउटस्टैंडिंग अमाउंट क्लियर कराने का भरोसा देते थे। इसके बदले उनके क्रेडिट कार्ड अपने पास रख लेते थे। शुरुआत में कुछ महीनों तक भुगतान समय पर कर विश्वास कायम किया गया, लेकिन बाद में इसी भरोसे का फायदा उठाकर कार्ड की लिमिट से खरीदारी और भुगतान कर दिए गए। ग्राहकों को न तो पूरी रकम वापस मिली और न ही उनके कार्ड का बकाया चुकाया गया।
पीड़ितों में शामिल एक शिकायतकर्ता शुभम टांक ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले मां के इलाज के लिए पैसों की जरूरत पड़ी थी। इसी दौरान उसने भूरालाल मोहने की दुकान पर क्रेडिट कार्ड से 60 हजार रुपए का भुगतान किया।
इसके बाद आरोपी ने उसका विश्वास जीत लिया। कुछ समय बाद आउटस्टैंडिंग अमाउंट क्लियर कराने के नाम पर उसके सात क्रेडिट कार्ड ले लिए। आरोप है कि इन कार्डों की करीब 24.44 लाख रुपए की लिमिट खर्च कर दी गई।
इसके अलावा पांच लाख रुपए अलग से ट्रांसफर भी कराए गए। इस तरह शुभम् के साथ करीब 28 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत सामने आई। एक अन्य पीड़ित के सात क्रेडिट कार्ड लेकर उनकी करीब 5.67 लाख रुपए की लिमिट खर्च करने का आरोप है, वहीं गोल्ड छुड़ाने के नाम पर भूरालाल और उसके बेटे विजय ने 15.80 लाख रुपए भी लिए।
सूरज भान के नौ अन्य क्रेडिट कार्ड लेकर करीब 16.50 लाख रुपए की लिमिट इस्तेमाल करने की शिकायत है। इसके अलावा विजय और सूरज की पढ़ाई तथा मकान के काम का हवाला देकर अलग-अलग किस्तों में 11 लाख रुपए लेने की बात भी सामने आई है।
शुरुआत में बनाए रखा भरोसा, बाद में करने लगा टालमटोल
पीड़ितों के मुताबिक- शुरुआत में आरोपियों ने समय पर भुगतान कर भरोसा बनाए रखा। जब रकम वापस मांगने का सिलसिला शुरू हुआ तो आरोपी टालमटोल करने लगे। कभी जल्द भुगतान का भरोसा दिया गया तो कभी नई तारीख दे दी।
लगातार इंतजार के बाद पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में सामूहिक आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। ‘खुलासा फर्स्ट’ ने 30 सितंबर को शिकायत को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद भी पीड़ितों को पुलिस कार्रवाई का इंतजार करना पड़ा।
मामले में परदेशीपुरा पुलिस ने शुक्रवार को भूरालाल मोहने निवासी सिंगापुर ग्रीन व्यू और उसके बेटे विजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पीड़ितों की शिकायतों में शुभम् टांक, सूरज भान, राहुल शिंदे, नरेंद्र त्रिवेदी, सीमा शर्मा, राजकुमार नायक, रवि नायक, रवि पटेल, आदित्य चौहान, योगेश वर्मा, राजेश बागड़े, आलिंद जैन, गरिमा जैन, सुनील रघुवंशी और सौरभ शर्मा सहित अन्य के नाम शामिल हैं। शिकायतों में कुल 22 लोगों से करीब एक करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है।
शिकायत से एफआईआर तक पहुंचा मामला, 30 सितंबर को ‘खुलासा फर्स्ट’ ने उठाया था मुद्दा
मोहने बंधुओं के खिलाफ पीड़ितों की शिकायतें सामने आने के बाद ‘खुलासा फर्स्ट’ ने 30 सितंबर को ‹करोड़ों हड़पने वाले मोहने बंधु की हुई शिकायत› शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई थी।
उनका आरोप था कि अलग-अलग लोगों से निवेश, संपत्ति निर्माण और आर्थिक लाभ का भरोसा देकर रकम वसूली गई। क्रेडिट कार्ड स्वैपिंग से लेकर नकद और ऑन लाइन ट्रांसफर के जरिए रकम ली गई, लेकिन वापसी की बारी आई तो उन्हें थाने के चक्कर काटने पड़े। आखिरकार केस दर्ज होने के बाद पीड़ितों ने राहत की सांस ली है।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!