डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल: फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में फार्म हाउस और निजी आयोजनों के नाम पर देर रात तक चलने वाली पार्टियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला सोनी फार्म्स का सामने आया, जहां शुक्रवार रात आयोजित पार्टी शनिवार तड़के करीब 3 बजे तक चलने की शिकायत पुलिस तक पहुंची है।
पार्टी में तेज आवाज में डीजे बजने, युवक-युवतियों के देर रात तक डांस करने और नशे से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियां होने के आरोप लगाए गए हैं। आयोजन का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें रंगीन रोशनी के बीच डांस करते युवक-युवतियां और पार्टी का माहौल दिखाई दे रहा है।
एक जिम्मेदार नागरिक ने इस पूरे आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन को गोपनीय शिकायत भेजी है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सोनी फार्म्स उनके घर के पास ही स्थित है। शुक्रवार रात यहां पार्टी शुरू हुई, जिसमें तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था।
देखते ही देखते रात गहरा गई, लेकिन पार्टी का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा था। शनिवार तड़के करीब 3 बजे तक आयोजन चलता रहा। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हुई।
वीडियो में दिखी रंगीन रोशनी और डांस की महफिल- सामने आए करीब 15 सेकंड के वीडियो में फार्म हाउस के भीतर का नजारा दिखाई देता है। कहीं लाल और रंगीन रोशनी के बीच युवक-युवतियां डांस करते नजर आ रहे हैं, तो कहीं बड़ी संख्या में लोग पार्टी का आनंद लेते दिखाई देते हैं। तेज म्यूजिक और रोशनी के बीच पार्टी का माहौल नजर आता है।
हालांकि वीडियो में शराब या ड्रग्स का सेवन स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा, लेकिन शिकायतकर्ता ने पार्टी में नशे से संबंधित कई संदिग्ध चीजें मौजूद होने का दावा किया है।
युवतियों के साथ अनुचित व्यवहार के भी आरोप- शिकायत में पार्टी में शामिल कुछ युवकों पर युवतियों के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि पार्टी में मौजूद कुछ लोगों की गतिविधियां आपत्तिजनक थीं। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि आयोजन के दौरान वास्तव में क्या गतिविधियां हुई थीं।
आयोजक के रूप में शिवम लूनिया का नाम
शिकायतकर्ता ने इस पार्टी के आयोजक के रूप में शिवम लूनिया का नाम पुलिस को बताया, साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया है। शिकायत में सवाल उठाया गया है कि क्या इस पार्टी के लिए संबंधित विभागों से अनुमति ली गई थी? यदि अनुमति थी, तो देर रात तक डीजे बजाने की स्वीकृति किस आधार पर दी गई?
सूचना देने वाले नागरिक ने पुलिस अधिकारियों से विशेष आग्रह किया है कि उनका नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाए। उनका कहना है कि उन्होंने जनहित में पार्टी का वीडियो और जानकारी पुलिस तक पहुंचाई है। वीडियो की जांच के दौरान भी रिकॉर्डिंग भेजने वाले की पहचान सामने नहीं आनी चाहिए।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!