वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई: पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर
KHULASA FIRST
संवाददाता

चंद्रशेखर शर्मा 94250-62800 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अफसोस तो बनता ही है कि पिछले 8 बरसों से इंदौर इस मामले में अखिल भारतीय स्तर पर टॉप पर यानी शिखर पर विराजमान था। बोले तो साफ-सफाई में इंदौर देश में एक बार अव्वल आया तो फिर लगातार आठ बार उस शिखर से हिला नहीं। यानी टस से मस न हुआ।
बताना लाजमी है कि देशव्यापी इस स्वच्छता सर्वेक्षण की शुरुआत करीब दस बरस पहले हुई थी। उसमें सबसे पहले इंदौर का नम्बर लगा था 149 वें स्थान पर! इसके अगले बरस इंदौर ने लम्बी कूद लगाई और 25 वें नम्बर आया और करिश्मा किया इसके अगले बरस! जी हां, जब इंदौर साफ-सफाई में पूरे देश में सिरमौर बना!
सो असल कहानी तो वो है। सिरमौर बनने की! हां, अभी जो ताजा नतीजे पर लोग रुदाली हैं उनके होश को खबर हो कि इंदौर फिर से 25 वें या 149 वें नम्बर पर नहीं चले गया है! तो असली कहानी यह है कि इंदौर जब पहली बार साफ-सफाई में सिरमौर बना था तो उसकी अगुआई तत्कालीन महापौर श्रीमती मालिनी लक्ष्मणसिंह गौड़ और तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर मनीष सिंह की साहसी जोड़ी ने की थी।
क्या ये सुखद अचरज की बात नहीं कि इस जोड़ी ने गोया इस शहर का क्या कमाल कायांतरण करके दिखाया। संयोग से इस नाचीज को इस जोड़ी का काम नजदीक से देखने का मौका मिला है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि शहर के उस कायापलट में इस जोड़ी ने जिस जुनून, परिश्रम और आपसी विश्वास का निवेश और मुजाहिरा किया था, वो इस शहर ने इसके पहले कभी नहीं देखा।
गोया शहर के एक महकमे, नगर निगम, का अभियान, पूरे शहर का संकल्प बन गया था। और इससे भी बड़ी बात, गोया उसे पूरे शहर का अभियान बना दिया गया था! कई लोगों ने तो उसे जनांदोलन की संज्ञा दी, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है और यही इस जोड़ी की असली कमाई थी और है!
यकीन मानिए, इन दोनों यानी महापौर मालिनी गौड़ और निगम कमिश्नर मनीष सिंह ने इस दौरान दिन को दिन और रात को रात नहीं समझा था। मनीष सिंह को, मालिनी गौड़ की खुद की तरफ से फ्री हैंड होने के साथ, गौड़ के चलते ही भोपाल से भी फ्री हैंड था। मनीष सिंह जैसे, पॉवर को एंटरटेन और एन्जॉय करना पसंद करने वाले खुर्राट अफसर को और क्या चाहिए?
वो फ्री हैंड और वो पॉवर को एंजॉय करना ही था कि मनीष सिंह ने दिन में भी यानी दिनभर नगर निगम के 13 हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी वाले अमले के साथ जाने किन-किन संस्थाओं और विभागों की ‘क्लास’ ली तो रात-रातभर भी न खुद सोए और न किसी को सोना तो दूर, किसी को काम से गाफिल भी नहीं होने दिया।
उधर, मालिनी गौड़ ने भी शहर की बेशुमार संस्थाओं, समाजों और संगठनों से दिन-रात संपर्क कर ऐतिहासिक जनभागीदारी जुटाने का करिश्मा किया। कहने का मतलब यह कि नेतृत्व वो, जो खुद करके या मैदान पकड़कर मिसाल प्रस्तुत करे। जमा जब ऐसा हुआ तो इस शहर की तो यह स्थापित परम्परा और तासीर है कि हर अच्छे काम में ये साथ उठ खड़ा होता है! सो इतिहास तो बनना ही था।
हां, इस जोड़ी में मालिनी गौड़ तो एकाएक राजनीति में आई थीं तो उनको यह छूट थी कि देखते हैं यह कैसे काम करती हैं और क्या करके दिखाती हैं तो मनीष सिंह को यह लाभ था कि वो इसके पहले भी इंदौर में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर रह चुके थे तो इंदौर की आबोहवा, तासीर और यहां के लोगों के मिजाज की कुंडली भी उनको खूब पता थी।
जमा साम, दाम, दंड और भेद के साथ सारे कूटनीतिक पैतरे भी उनको खूब मालूम थे। बतौर तत्कालीन कमिश्नर अपनी उस पदस्थापना और कार्यकाल में उन्होंने अपने तमाम पैतरों को खूब आजमाया और भोगा भी कि एक तो उनको टोटल फ्री हैंड था और बदले में उन्होंने प्रभावी नतीजे भी दिए।
गोया इंदौर कोई एक दिन में सफाई में सिरमौर या आवारा पशुमुक्त शहर नहीं हुआ। उसमें एक, बेशुमार लोगों का एकजुट परिश्रम था और खास यह कि सातत्य था यानी स्थिर निरंतरता थी। जाहिर है उसी की बदौलत एक इतिहास रचा गया था। यह थी और है वो असल कहानी।
हां, ठीक है कि इस शहर ने इस बार साफ-सफाई का वो सिंहासन खो दिया है तो उस पर तमाम बातें होना ही हैं। अलबत्ता ऐसा भी नहीं है कि उस जोड़ी यानी मालिनी गौड़ और मनीष सिंह के रहते इंदौर कोई आधुनिक विदेशी शहर जैसा या कोई स्वर्ग ही हो गया था।
हां, उस समय पूरे शहर में, शहर को लेकर, कुछ करने की एक उमंग सी थी और उल्लास भी हरेक मन में महसूस होता था। आज वो गोया सब कुछ नदारद है। तब भी जब आज शहर में उसी पार्टी का महापौर, उसी पार्टी की प्रदेश में सरकार और उस सरकार का उसी विभाग का मंत्री इसी शहर का नेता है।
वैसे इन सबके बारे में जितना कहा जाए उतना कम। रही बात शहर की तो साफ-सफाई में भले शहर थोड़ा सा नीचे लुढ़का है लेकिन दीगर कई मामलों में यह कितना नीचे लुढ़क गया है, ये कोई बताने की बात नहीं!
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!