पाकिस्तान की किडनी किलर क्रीम पर बड़ा एक्शन: 300 पैकेट जब्त; 18 महिलाओं की किडनी हुई थी डैमेज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में पाकिस्तान में बनी बताई जा रही 'गोरी' नामक स्किन क्रीम से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है।
शनिवार को औषधि विभाग की टीम ने रानीपुरा और छावनी क्षेत्र में छापामार कार्रवाई कर करीब 300 पैकेट क्रीम जब्त किए।
डेढ़ लाख रुपए कीमत की क्रीम जब्त
जब्त उत्पादों पर 'मेड इन पाकिस्तान' लिखा हुआ मिला। अधिकारियों के मुताबिक, जब्त क्रीम की अनुमानित कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।
इस कार्रवाई के पीछे महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आया महिलाओं की सेहत से जुड़ा मामला बताया जा रहा है।
18 महिलाओं की किडनी हुई थी डैमेज
जानकारी के अनुसार, पिछले डेढ़ से दो साल में इस क्रीम का इस्तेमाल करने वाली करीब 18 महिलाओं में किडनी संबंधी गंभीर परेशानी सामने आई।
महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन की जांच में क्रीम में पारे की मात्रा निर्धारित मानक से कई गुना अधिक मिलने की बात सामने आई थी।
इसके बाद संबंधित विभागों ने इस उत्पाद को लेकर कार्रवाई शुरू की।
दो दुकानों पर औषधि विभाग की कार्रवाई
इंदौर में औषधि विभाग की टीम ने दो स्थानों पर जांच और जब्ती की कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई रानीपुरा स्थित 'द ब्यूटी बार' और दूसरी छावनी क्षेत्र की 'पद्मश्री एजेंसी' पर की गई। दोनों स्थानों से कुल 300 पैकेट क्रीम बरामद किए गए।
पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध के बावजूद बिक्री का मामला
भारत सरकार ने 2 मई 2025 को पाकिस्तान में बने या वहां से निर्यात किए गए सामान के सीधे अथवा तीसरे देश के रास्ते आयात और पारगमन पर प्रतिबंध लगाया था।
इसके बावजूद इंदौर में पाकिस्तान में निर्मित बताई जा रही क्रीम की बिक्री का मामला सामने आने के बाद इसकी आपूर्ति और उपलब्धता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
उप औषधि नियंत्रक ने दी कार्रवाई की जानकारी
औषधि विभाग की कार्रवाई की जानकारी उप औषधि नियंत्रक नवनीत प्रताप सिंह ने मीडिया को दी।
फिलहाल विभाग जब्त क्रीम और उसकी बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच कर रहा है।
यह भी पता लगाया जा रहा है कि प्रतिबंधित उत्पाद शहर में किन माध्यमों से पहुंचा और इसकी सप्लाई कहां-कहां की गई।
संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत:विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!