खबर
Top News

दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत: विनियमितीकरण का रास्ता साफ; संकल्प किया पारित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 नवंबर 2026, 5:34 pm
शेयर करें:
दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में लंबे समय से विनियमितीकरण की मांग कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है।

विनियमितीकरण का रास्ता साफ
निगम ने 10 साल की सेवा अवधि पूरी कर चुके सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का संकल्प पारित किया है।

इनको लाभ दिया जाएगा
इस फैसले से उन कर्मचारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है, जो वर्षों से निगम में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अब तक नियमितीकरण के लाभ से वंचित हैं।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के वर्ष 2016 के सर्कुलर के प्रावधानों के अनुसार पात्र कर्मचारियों को विनियमितीकरण का लाभ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिवाली के अवसर पर और उससे पहले हुई मेयर-इन-काउंसिल (MIC) की बैठक में सफाई मित्रों और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को यह लाभ देने की घोषणा की गई थी।

10 साल की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
महापौर के मुताबिक, इंदौर की स्वच्छता और शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले ऐसे कर्मचारी, जिन्होंने 10 साल की सेवा पूरी कर ली है और अब तक विनियमितीकरण का लाभ नहीं मिला है, उन्हें इस प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

हालांकि, इसका लाभ 2016 के सर्कुलर में निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी करने वाले कर्मचारियों को ही मिलेगा।

पहले 1650 कर्मचारियों के मामलों में हुई थी कार्रवाई
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि निगम ने अपनी घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

इससे कर्मचारियों को सम्मान और स्वाभिमान के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप पहले 1650 कर्मचारियों के मामलों में कार्रवाई की गई थी।

साथ ही प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के अनुसार समान पात्रता रखने वाले अन्य कर्मचारियों को भी समान राहत मिलनी चाहिए।

इसी आधार पर वर्ष 2016 के सरकारी सर्कुलर की पात्रता पूरी करने वाले सभी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमित करने का संकल्प पारित किया गया है।

अब इस फैसले के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

संबंधित समाचार

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध
Top News

भाजपा विधायक के बेटे पर लगा प्रतिबंध:वीआईपी प्रोटोकॉल से नहीं होगे दर्शन; सामान्य श्रद्धालु की तरह ही महाकाल मंदिर में मिलेगा प्रवेश

about 10 hours ago
70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा
Top News

70 से अधिक मकानों पर बुलडोजर का खतरा:हाई कोर्ट के फैसले के बाद 2 हजार लोगों के बेघर होने की आशंका

about 12 hours ago
देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन
Top News

देखिये वीडियो, सड़क पर फैले तेल ने बढ़ाई फिसलन:ब्रिज पर एक के बाद एक गिरे दोपहिया वाहन चालक; पुलिस और नगर निगम ने चूना पाउडर डालकर संभाली स्थिति

about 13 hours ago
फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला
Top News

फर्जी नामांतरण मामले में बड़ा फैसला:तत्कालीन तहसीलदार सहित तीन को 3-3 साल की सजा

about 13 hours ago
इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
Top News

इंदौर में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:15 साल की उम्र में किया ये कारनामा; इस खिलाडी का तोड़ा रिकॉर्ड

about 13 hours ago
डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल
Top News

डीजे की धुन, जाम और नशे की महफिल:फार्म्स की देर रात तक चली पार्टी का वीडियो आया सामने

about 14 hours ago
भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण
Top News

भवन अधिकारी और निरीक्षक के संरक्षण में चल रहा है अवैध निर्माण:निगम के खजाने की बजाय भरी अपनी जेब

about 14 hours ago
बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप
Top News

बेटे पर पिता की पीट-पीटकर हत्या का आरोप:क्षेत्र में फैली सनसनी; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 14 hours ago
इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस
Top News

इंदौर में 1140 लोगों के घर पहुंचेगी पुलिस:13 हजार से ज्यादा चालान लंबित; गाड़ियां होंगी जब्त

about 14 hours ago
महंगा हुआ दूध
Top News

महंगा हुआ दूध:अब बिगड़ेगा आम आदमी का बजट; अमूल-मदर डेयरी के बाद सांची की कीमतों में भी उछाल, आखिर कब मिलेगी राहत

about 15 hours ago
इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा
Top News

इंदौर के स्वच्छता में पिछड़ने पर कांग्रेस ने झांझ-मंजीरे बजाकर महापौर को घेरा:चौकसे बोले- 8 साल का स्वच्छता का गौरव नहीं संभाल पाए महापौर

about 15 hours ago
वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई
Top News

वैसी जोड़ी दोबारा नहीं आई:पिछले 8 बरसों से स्वच्छता में टॉप पर विराजमान था इंदौर

about 15 hours ago
फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना
Top News

फर्जी पहचान और दस्तावेजों से बैंक को लगाया लाखों का चूना:63 वर्षीय बुजुर्ग को बना दिया गारंटर; तीन आरोपियों पर केस दर्ज

about 15 hours ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:भरोसे का कार्ड स्वैप कर करोड़ों की चपत आखिरकार मोहने बंधुओं पर हुआ केस दर्ज

about 15 hours ago
घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम
Top News

घर को बना रखा था एलपीजी सिलेंडरों का गोदाम:आरोपी कनेक्शनधारियों को ₹300 ज्यादा देकर दोगुने दाम पर करता था ब्लैक; 17 सिलेंडर जब्त

about 15 hours ago
बच्चों की सुरक्षा का संकल्प
Indore

बच्चों की सुरक्षा का संकल्प:सड़कों पर नियम तोड़ने वालों पर चालान की चोट; मॉडिफाइड साइलेंसर, बिना नंबर प्लेट और इमरजेंसी लाइट वाले वाहन भी निशाने पर

about 15 hours ago
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा
Top News

सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा:पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश; हादसा दिखाने के लिए शव पर चढ़ाया ट्रैक्टर

about 16 hours ago
‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा
Top News

‘मेघनाद’ के घर पथराव करने वाला आबू गिरफ्तार, जेल भेजा:एक्टर के घर के बाहर झगड़े से रोकने पर दी थी जान से मारने की धमकी; बाद में साथियों के साथ पहुंचकर किया था पथराव

about 16 hours ago
पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा
Top News

पानी की मोटर चालू करने पर मां से भिड़ा बेटा:गला पकड़कर जमीन पर पटका; बचाने आई ताई पर डंडे से किया हमला

about 16 hours ago
33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार
Top News

33 अपराधों से लदा हिस्ट्रीशीटर ब्राउन शुगर की तस्करी में गिरफ्तार

about 16 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!