खबर
Top News

इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक: दो बाइक से आए इतने आरोपी; ज्वलनशील पदार्थ फेंककर भागे, इतने गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 अक्टूबर 2026, 3:24 pm
शेयर करें:
इन कंपनियों की जैकेट पहनकर गर्लफ्रेंड को धमकाने पहुंचे युवक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रेमिका के बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने उसे डराने के लिए साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। साकेत नगर में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी राज पाल और उसके साथी अभिषेक उर्फ राजेश एक्केल को गिरफ्तार किया है। एक नाबालिग को भी पुलिस ने पकड़ा है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए ब्लिंकिट और स्विगी की जैकेट पहन रखी थी। वे दो बाइक से चार लोगों के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर युवती पर फेंका पदार्थ
पुलिस के अनुसार, 3 अक्टूबर की रात साकेत नगर में एक डॉक्टर के क्लीनिक के बाहर युवती अपनी सहेली की कार में बैठी थी। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक वहां पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दो युवकों ने चेहरे ढंक रखे थे। बाइक चला रहे एक युवक ने ब्लिंकिट और पीछे बैठे युवक ने स्विगी की जैकेट पहन रखी थी। आरोप है कि इसी दौरान युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका गया और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआती तौर पर घटना को एसिड अटैक से जोड़कर भी जांच की गई थी। पुलिस अब ज्वलनशील पदार्थ की प्रकृति और घटना में इस्तेमाल सामग्री की भी जांच कर रही है।

तीन-चार साल से थी दोस्ती, पांच महीने से बंद थी बातचीत
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी राज पाल की युवती से करीब तीन-चार साल से दोस्ती थी। पुलिस के मुताबिक, पिछले करीब पांच महीने से युवती ने राज पाल से बातचीत बंद कर दी थी।

आरोपी युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती इसके लिए तैयार नहीं थी। पुलिस के अनुसार, इसी बात से नाराज होकर राज पाल ने युवती को डराने की योजना बनाई और अपने साथियों को इसमें शामिल किया।

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने साकेत नगर और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में दो बाइक पर चार युवक दिखाई दिए। पुलिस ने आरोपियों के हुलिए, बाइक और घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी मिली। मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची।

राज पाल और अभिषेक गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा
पुलिस ने ग्वालटोली क्षेत्र के राज पाल और उसके साथी अभिषेक उर्फ राजेश एक्केल को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक, कपड़े और अन्य सामान जब्त किया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य युवकों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस कर रही है अन्य आरोपियों की तलाश
पुलिस के मुताबिक, वारदात में चार युवक शामिल थे। ऐसे में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवती पर फेंका गया पदार्थ क्या था और आरोपियों ने इसे कहां से हासिल किया था। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन
Top News

बीजेपी के कार्यक्रम के बीच सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:मंत्री-विधायक के सामने महिला वर्कर ने जोड़े हाथ; कहा- 10 हजार में परिवार चलाना मुश्किल

2 minutes ago
मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!
Top News

मंत्रीजी को लगा ‘अंतर्वस्त्र’ खरीदी का अनोखा शौक!

5 minutes ago
वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान
Top News

वीआईपी नंबरों की नीलामी में घमासान:इतने दावेदार आमने-सामने; अंतिम दिन मुकाबला और बढ़ने की संभावना

12 minutes ago
स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला
Top News

स्वस्थ समाज निर्माण ही हमारा संकल्प, रमेश मेंदोला:सेवा संकल्प अभियान; विधानसभा क्षेत्र-2 में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

21 minutes ago
प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद: सीएम डॉ. मोहन यादव
Top News

प्रदेश की विशेषताओं को बढ़ावा देने में करेंगे मदद:एमपीटीएम-2026 में इन्फ्लुएंसर्स से संवाद

28 minutes ago
विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम
Top News

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम:मशाल लेकर बोले; गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

28 minutes ago
भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी
Top News

भ्रष्टाचार…आईडीए की सड़क बनने से पहले ही उखड़ने लगी:तुलसी नगर चौराहे से बीसीएम पैराडाइज तक बन रहे मार्ग में ठेकेदार कर रहा लीपापोती

31 minutes ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी:धूप में चादर ओढ़कर डटे युवा; आज से शुरू किया जाएगा हस्ताक्षर अभियान

34 minutes ago
कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

कचरे के ढेर के बीच महापौर के पोस्टर लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन:सफाई मित्रों के नियमितीकरण; समान वेतन और अनुकंपा नियुक्ति समेत 10 मांगें उठाईं

36 minutes ago
देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर
Top News

देखिए वीडियो, कचरे में मिली महापौर की तस्वीर:वायरल होते ही निगम ने उठाया ढेर; 24 घंटे से जमा कचरा कुछ घंटों में साफ

about 1 hour ago
हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली
Top News

हफ्ता देने के बाद भी 1.25 लाख की अतिरिक्त वसूली:मंत्री से शिकायत; वन विभाग के सिंडिकेट का खुलासा

about 1 hour ago
कम बारिश ने बढ़ाई चिंता
Top News

कम बारिश ने बढ़ाई चिंता:गर्मियों में जलसंकट का खतरा; निगम ने 6 महीने की तैयारी शुरू की

about 1 hour ago
फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज
Top News

फरियादी की शिकायत पर आज होगा मुख्य हमलावरों पर केस दर्ज:व्यापारी पर हमला करने वाले दो बदमाशों को भेजा गया जेल

about 1 hour ago
मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत
Top News

मर्डर वेपन को लेकर टीआई वर्मा को हाई कोर्ट से राहत:विभागीय जांच पर रोक

about 1 hour ago
बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग
Top News

बिना नंबर की गाड़ियों में माल ढुलाई का खेल कमिश्नर से माफिया पर कार्रवाई की मांग:जीएसटी-मंडी शुल्क चोरी और धमकी देने की शिकायत

about 1 hour ago
मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं
Top News

मकान मालिक से विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंचीं महिलाएं:टीआई-एसीपी से धक्का-मुक्की का आरोप; तीनों हिरासत में

about 1 hour ago
शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार
Top News

शौक पूरे करने के लिए करते थे चोरी, तीन गिरफ्तार

about 1 hour ago
फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार
Top News

फर्जी क्राइम ब्रांच मामले में शाहरुख उर्फ पेट्रोल गिरफ्तार

about 1 hour ago
कारोबारी को कोर्ट से झटका
Top News

कारोबारी को कोर्ट से झटका:अग्रिम जमानत याचिका खारिज; करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी है आरोप

about 2 hours ago
मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प
Top News

मंत्री ने दिलाया ‘विकसित भारत’ का संकल्प:तिरंगा लेकर पहुंचे हजारों कार्यकर्ता; मशाल लेकर अपनी-अपनी विधानसभा के लिए निकले

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!