युवक की बेरहमी से हत्या: 2 भाइयों ने पहले पीटा; फिर फरसे से काटी गर्दन, खून से लथपथ मिला शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रायसेन।
पत्नी से बातचीत और अफेयर के शक ने एक युवक की जान ले ली। उदयपुरा थाना क्षेत्र के सौजनी गांव में एक युवक ने अपने भाई के साथ मिलकर 42 वर्षीय शख्स की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।
शरीर पर किए कई वार
आरोपियों ने फरसे से गर्दन और शरीर पर कई वार किए। गंभीर चोटों के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल फरसा और लकड़ी की पाटी भी बरामद की गई है।
खेत के रास्ते पर खून से लथपथ मिला शव
उदयपुरा पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान किशोर रघुवंशी (42) के रूप में हुई है। वह खेत में रहकर रखवाली करता था। 4 अगस्त की सुबह करीब 5:15 बजे चंदन सिंह रघुवंशी खेत की ओर पहुंचे। उन्होंने सौजनी रोड पर किशोर को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।
उसके शरीर और गर्दन पर धारदार हथियार के गंभीर घाव थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
पत्नी से बातचीत को लेकर पहले भी होता था विवाद
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी अरविंद मेहरा (25) को शक था कि किशोर उसकी पत्नी से फोन पर बातचीत करता है। इसी बात को लेकर अरविंद और उसकी पत्नी के बीच पहले भी विवाद हो चुका था। घटना वाले दिन भी किशोर अरविंद के घर पहुंचा था।
वहां उसकी अरविंद की पत्नी से बातचीत को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद किशोर अरविंद के भाई दीपक मेहरा (29) के घर गया और वहां से खेत जाने की बात कहकर निकल गया।
पुलिस के अनुसार, इसके बाद भी किशोर ने अरविंद की पत्नी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। इसी बात से नाराज होकर दोनों भाइयों ने उसे रास्ते में रोकने की योजना बनाई।
खेत के पास रोककर किया हमला
पुलिस के मुताबिक अरविंद और दीपक खेत के पास पहुंचे और किशोर को रोक लिया। दोनों ने उसके साथ मारपीट की और फरसे व लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया। हमले में किशोर की गर्दन पर कई वार किए गए। गंभीर चोटों के कारण अत्यधिक खून बह गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
CCTV और पूछताछ से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
हत्या की सूचना के बाद एसपी आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, राहगीरों और झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। इसके अलावा घटनास्थल तक पहुंचने वाले संभावित रास्तों के CCTV फुटेज भी खंगाले गए।
पुलिस को जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर अरविंद और दीपक पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने किशोर को पहले समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माना।
दोनों भाई गिरफ्तार, हथियार बरामद
पुलिस ने अरविंद मेहरा (25) और दीपक मेहरा (29) को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल फरसा और लकड़ी की पाटी बरामद की गई है। पुलिस अब मामले में हत्या की पूरी परिस्थितियों और आरोपियों की भूमिका से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

1000 बिस्तर के अस्पताल में मरीज की मौत:4 घंटे तक नहीं मिला इलाज; डॉक्टरों-स्टाफ के पीछे भागती रही पत्नी, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

मध्य प्रदेश में 6 महीने टल सकते हैं निकाय चुनाव:सामने आई बड़ी वजह

हजारों लीटर थिनर का टैंकर पकड़ाया:रिहायशी इलाके में चल रहा था भंडारण का खेल; गोदाम और फैक्ट्री की सील

पति के बाद पत्नी भी अनशन पर:नगर निगम गेट के बाहर बैठीं; बोलीं- अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन करें

हेड कॉन्स्टेबल के पति का शव पेड़ से लटका मिला:कपड़ों में मिला सुसाइड नोट; पत्नी ने दर्ज कराई थी पीटने की शिकायत

आश्रम तोड़ने पहुंची जेसीबी का फूलमाला से स्वागत:संत ने दी इतनी जमीन; चौड़ी होगी सड़क

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां:अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!