नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कोकीन और एमडी ड्रग्स बरामद की है।
30 हजार रुपए कीमत की कोकीन मिली
खास बात यह है कि एक आरोपी मर्सिडीज कार से घूम रहा था और उसके पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत की कोकीन मिली। वहीं, दूसरे मामले में एक होटल रिसेप्शनिस्ट 11 ग्राम मेफेड्रोन (MD) के साथ पकड़ा गया।
मर्सिडीज से घूम रहा युवक कोकीन के साथ पकड़ाया
जूनी इंदौर पुलिस ने गुरुवार को कल्प काकरिया को गिरफ्तार किया। वह बिचौली मर्दाना का निवासी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कर्बला मैदान के पास संदिग्ध हालत में घूमता दिखाई दिया था। बीट के जवानों को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ।
इसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 30 हजार रुपए कीमत की कोकीन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद नशा करने और अपने दोस्तों को देने के लिए कोकीन लेकर आया था।
पुलिस ने उसकी मर्सिडीज कार भी जब्त कर ली है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। पूछताछ के दौरान उसने कुछ नशा सप्लायरों और पेडलर्स के नाम भी बताए हैं।
पुलिस अब इन लोगों की तलाश में जुटी है। बताया गया है कि आरोपी के पिता शांति निकेतन में रहते हैं और चायपत्ती के बड़े कारोबारी हैं।
होटल रिसेप्शनिस्ट के पास मिली 11 ग्राम MD
दूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को साईं कृपा कॉलोनी से राजेश बघेल को गिरफ्तार किया। आरोपी एक होटल में रिसेप्शनिस्ट के पद पर काम करता है। पुलिस ने उसके कब्जे से 11 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स जब्त की है।
नशे के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
दोनों मामलों में पुलिस अब आरोपियों से जुड़े नशे के नेटवर्क और सप्लाई चैन की जानकारी जुटा रही है। खासकर कोकीन मामले में सामने आए पेडलर्स के नामों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की जांच का उद्देश्य नशे की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचना है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!