5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली: धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस पर बाजारों में यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक पुलिसकर्मी की सतर्कता से करीब पांच साल पहले धार से चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता चल गया। नरसिंह बाजार चौराहे पर कई दिनों से लावारिस खड़ी बाइक पर जब यातायात पुलिसकर्मी की नजर पड़ी तो उन्होंने वाहन की जांच की। पीओएस मशीन से जानकारी निकालने पर पता चला कि मोटरसाइकिल धार जिले से चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बाइक को सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया।
व्यापारियों की सूचना पर पुलिसकर्मी ने की जांच
धनतेरस के मद्देनजर इंदौर यातायात पुलिस ने प्रमुख बाजारों और चौराहों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। इसी दौरान प्रधान आरक्षक 1770 रुपेश की तैनाती नरसिंह बाजार चौराहे पर थी। ड्यूटी के दौरान आसपास के व्यापारियों ने उन्हें बताया कि मोटरसाइकिल क्रमांक MP11MW8648 पिछले कई दिनों से चौराहे के पास लावारिस हालत में खड़ी है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रधान आरक्षक रुपेश ने पीओएस मशीन के जरिए वाहन की जानकारी निकाली। जांच में वाहन मालिक का नाम और पता सामने आया।
धार के युवक की निकली मोटरसाइकिल
पुलिस ने वाहन मालिक जगदीश पिता पुनाजी निनामा, निवासी नानंदखेड़ा, थाना तिरला, जिला धार से संपर्क किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी और इसकी शिकायत 30 जून 2021 को धार कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी।
जानकारी मिलते ही यातायात पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों और यातायात थाना प्रभारी सुमित बिलोनिया को मामले से अवगत कराया। इसके बाद मोटरसाइकिल को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर थाने के परिसर में खड़ा करवाया गया।
पुलिस ने नागरिकों से की अपील
इंदौर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि आसपास लंबे समय से लावारिस हालत में खड़े किसी भी संदिग्ध वाहन की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आम नागरिकों की सतर्कता चोरी और अन्य अपराधों की रोकथाम के साथ जनसुरक्षा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!