राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा': 5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, गुना/राघौगढ़।
पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' इन दिनों मध्य प्रदेश से होते हुए अयोध्या की ओर बढ़ रही है। यात्रा का रात्रि विश्राम शुक्रवार को उनके गृह क्षेत्र राघौगढ़ की तहसील स्थित पाटई आश्रम में हुआ। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। अपने गृह क्षेत्र में मिले स्नेह और सम्मान से अभिभूत दिग्विजय सिंह ने सभी का आभार जताया।
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा कि महाकाल की पावन नगरी उज्जैन (शिवधाम) से प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या (रामधाम) तक निकली इस पदयात्रा के दौरान राघौगढ़ में अपनों का जो स्नेह, आत्मीय स्वागत और आशीर्वाद मिला है, उससे वे अभिभूत हैं। लोगों के प्रेम और सहयोग ने यात्रा के संकल्प को और अधिक मजबूत किया है।
10 नवंबर तक पदयात्रियों को दीपावली का अवकाश
दिग्विजय सिंह ने बताया कि 6 नवंबर से 10 नवंबर 2026 तक सभी पदयात्रियों के लिए पांच दिवसीय दीपावली अवकाश रहेगा। इस दौरान सभी पदयात्री अपने परिवार और प्रियजनों के बीच रहकर दीपोत्सव का पर्व मनाएंगे।
उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद 11 नवंबर को राघौगढ़ से यात्रा दोबारा प्रारंभ होगी। इसके बाद पदयात्रा श्रीरामराजा सरकार की नगरी ओरछा धाम होते हुए प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की ओर आगे बढ़ेगी।
उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही यात्रा
'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा' उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही है। दिग्विजय सिंह ने इस यात्रा को रामदान की लूट के खिलाफ निकाली जा रही पदयात्रा बताया है। यात्रा के माध्यम से उज्जैन के शिवधाम से अयोध्या के रामधाम तक धार्मिक और सामाजिक संकल्प के साथ पदयात्री आगे बढ़ रहे हैं।
राघौगढ़ में रात्रि विश्राम के दौरान मिले जनसमर्थन और स्वागत को लेकर दिग्विजय सिंह ने स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
दीपावली पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
दिग्विजय सिंह ने समस्त सनातन धर्मावलंबियों, पदयात्रियों और देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कामना की कि बाबा महाकाल, प्रभु श्रीराम और माता लक्ष्मी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का प्रकाश बना रहे। उन्होंने अपने संदेश का समापन 'बम बम भोले' और 'जय सियाराम' के उद्घोष के साथ किया।
संबंधित समाचार

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!