प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा: गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पचमढ़ी।
मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में शुक्रवार हुए दर्दनाक हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई। प्रियदर्शिनी व्यू पॉइंट पर घूमने आए नागपुर निवासी शिक्षक विजय नायक की 150 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।
बंदर बैग छीनकर भागने लगा था
बताया जा रहा है कि एक बंदर उनका बैग छीनकर भागने लगा था। बैग वापस लेने की कोशिश में विजय ने सुरक्षा रेलिंग पार की और इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते वे गहरी खाई में जा गिरे।
स्कूली बच्चों के ग्रुप के साथ घूमने आए थे
हादसा सुबह करीब 6:45 बजे हुआ। विजय नायक नागपुर से 20 स्कूली बच्चों के ग्रुप के साथ पचमढ़ी घूमने आए थे। उनके पिता भी इस यात्रा में साथ थे। जिस हादसे को बच्चों ने अपनी आंखों के सामने देखा, उसके बाद पूरे ग्रुप में चीख-पुकार मच गई।
बंदर के पीछे गए विजय, वापस नहीं लौट सके
ग्रुप के साथ आई शिक्षिका के मुताबिक, सभी लोग सुबह सनराइज पॉइंट पर घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान एक बंदर ने सामान पर झपट्टा मारकर बैग छीन लिया। विजय नायक बैग वापस लेने के लिए सुरक्षा रेलिंग पार कर आगे बढ़े। इसी कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गहरी खाई में गिर गए।
तीन किलोमीटर पैदल चलकर रेस्क्यू टीम पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। खाई की गहराई और दुर्गम रास्ते के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल रहा। पचमढ़ी थाना प्रभारी गोपाल घासले के मुताबिक, पुलिस टीम को शव तक पहुंचने के लिए करीब 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
करीब साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम शव को स्ट्रेचर पर रखकर ऊबड़-खाबड़ रास्ते से ऊपर लेकर आई। सुबह करीब 9:30 बजे शव को बाहर निकाला जा सका। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया।
बेटे की मौत से सदमे में पिता, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर नागपुर रवाना हो गए। इस हादसे से बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपने बेटे को खोने के बाद पिता गहरे सदमे में हैं।
कमजोर रेलिंग और बंदरों के आतंक पर उठे सवाल
हादसे के बाद प्रियदर्शिनी व्यू पॉइंट पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों का कहना है कि यहां रेलिंग मजबूत नहीं है और बंदरों का आतंक भी बना रहता है।
लोगों ने व्यू पॉइंट पर मजबूत सुरक्षा रेलिंग, चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा गार्ड तैनात करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके।
संबंधित समाचार

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!