खबर
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा: 274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 4:18 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के त्योहार पर इंदौर पुलिस ने 274 परिवारों को ऐसी खुशी दी, जिसकी उन्हें लंबे समय से उम्मीद थी। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन वापस मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। पुलिस की क्राइम ब्रांच और जोन-3 की टीम ने संयुक्त रूप से अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 274 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत 88 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस ने सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।

त्योहार के बीच मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने इंदौर पुलिस का आभार जताया। किसी का मोबाइल महीनों पहले गुम हुआ था तो किसी ने मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी। पुलिस की तकनीकी कार्रवाई ने इन लोगों की दीपावली की खुशियां दोगुनी कर दीं।

क्राइम ब्रांच ने 20 लाख से अधिक कीमत के 106 मोबाइल खोजे
इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने CEIR (संचार साथी पोर्टल) और सिटीजन कॉप एप पर मिली शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 106 गुम मोबाइल फोन बरामद किए। इनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये से अधिक है। पुलिस ने 6 नवंबर को मोबाइल उनके आवेदकों को सुपुर्द किए।

खास बात यह रही कि बरामद मोबाइल केवल इंदौर तक सीमित नहीं थे। पुलिस टीम ने मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों के साथ राजस्थान, महाराष्ट्र सहित देश के अन्य राज्यों में चल रहे मोबाइल फोन भी तकनीकी माध्यमों से ट्रेस कर बरामद किए।

आईफोन से लेकर वनप्लस और वीवो तक के महंगे फोन बरामद
क्राइम ब्रांच द्वारा बरामद किए गए 106 मोबाइल में कई नामी कंपनियों के फोन शामिल हैं। इनमें 2 आईफोन, 1 गूगल पिक्सल, 11 वनप्लस, 13 ओप्पो, 9 रेडमी, 13 सैमसंग, 32 वीवो, 8 रियलमी, 6 मोटोरोला, 3 नथिंग, 3 टेक्नो, 2 पोको, 2 आईटेल और 1 लावा मोबाइल शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई के साथ वर्ष 2026 में अब तक कुल 1157 मोबाइल फोन उनके वास्तविक आवेदकों को लौटाए जा चुके हैं।

जोन-3 पुलिस ने 58 लाख से ज्यादा के 168 मोबाइल लौटाए
इसी कड़ी में इंदौर पुलिस के जोन-3 ने भी बड़ी सफलता हासिल की। जोन-3 की टीम ने 58 लाख रुपये से अधिक कीमत के 168 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे। इस तरह क्राइम ब्रांच और जोन-3 की कार्रवाई में कुल 274 मोबाइल फोन अपने मालिकों तक पहुंचे।

तकनीक बनी मोबाइल खोजने का बड़ा हथियार
मोबाइल बरामदगी में CEIR यानी सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर और इंदौर पुलिस के सिटीजन कॉप एप की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस इन प्लेटफॉर्म पर दर्ज शिकायतों के आधार पर मोबाइल की पहचान और लोकेशन से जुड़े तकनीकी इनपुट जुटाकर कार्रवाई करती है।

CEIR भारत सरकार के दूरसंचार विभाग का पोर्टल है, जिसके माध्यम से गुम या चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को ब्लॉक कराया जा सकता है। इससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोकने और उसकी बरामदगी में मदद मिलती है।

मोबाइल गुम हो जाए तो ऐसे करें शिकायत
अगर किसी का मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है तो सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। इसके बाद इंदौर पुलिस के सिटीजन कॉप एप या संचार साथी के CEIR पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है।

सिटीजन कॉप एप से शिकायत का तरीका:

  • गूगल प्ले स्टोर से Citizen Cop एप डाउनलोड करें।
  • Report Lost Article विकल्प चुनें।
  • मोबाइल और सिम कार्ड से संबंधित विकल्प का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी और मोबाइल का विवरण भरें।
  • मोबाइल बिल और पुलिस शिकायत की प्रति अपलोड करें।
  • वैकल्पिक मोबाइल नंबर दर्ज कर शिकायत सबमिट करें।
  • शिकायत नंबर सुरक्षित रखें।

CEIR पोर्टल से मोबाइल ब्लॉक कराने के लिए: www.ceir.gov.in पर जाकर गुम या चोरी हुए मोबाइल की जानकारी, IMEI नंबर और जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन किया जा सकता है।

पुलिस की तकनीकी टीम की रही अहम भूमिका
इंदौर पुलिस की इस कार्रवाई में क्राइम ब्रांच की साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी संसाधनों और ऑनलाइन शिकायतों के बेहतर इस्तेमाल से अलग-अलग स्थानों पर उपयोग हो रहे मोबाइल फोन खोजकर उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए गए।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

1 minute ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

1 minute ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

15 minutes ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

23 minutes ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

28 minutes ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

39 minutes ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

43 minutes ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 1 hour ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 1 hour ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

about 2 hours ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

about 2 hours ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

about 2 hours ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

about 2 hours ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

about 2 hours ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

about 2 hours ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 2 hours ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!