बायपास की बदहाली पर हाई कोर्ट सख्त: NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर तलब; इन पर मांगा जवाब
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर-देवास बायपास की बदहाल हालत और सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को कड़ी फटकार लगाई है।
कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी
कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्राधिकरण सड़क की वास्तविक स्थिति से बचने की कोशिश कर रहा है। बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद NHAI की ओर से सड़क की समस्याओं पर जवाब देने के बजाय याचिका की सुनवाई योग्य होने पर ही सवाल उठाए जा रहे हैं।
न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर और न्यायमूर्ति जय कुमार पिल्लई की युगलपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए NHAI के इंदौर स्थित प्रोजेक्ट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट ने उन्हें सड़क से जुड़ी शिकायतों के निराकरण की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने और भविष्य में बायपास के नियमित रखरखाव की ठोस व्यवस्था बताने को कहा है।
गड्ढों से लेकर जर्जर अंडरपास तक उठाए सवाल
यह जनहित याचिका मातृ फाउंडेशन की ओर से अधिवक्ता अमेय बजाज के माध्यम से दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इंदौर-देवास बायपास पर टोल वसूली जारी है, लेकिन सड़क के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।
सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे, जलभराव, जाम नालियां और ऊबड़-खाबड़ रास्ते वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। याचिकाकर्ता ने पुलों और पुलियाओं में दरारें, खराब सर्विस रोड और जर्जर अंडरपास की स्थिति भी कोर्ट के सामने रखी। इन दावों के समर्थन में तस्वीरें भी प्रस्तुत की गईं।
टोल वसूली रोकने की मांग, लेकिन कोर्ट ने नहीं दिया आदेश
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने दो आवेदन पेश किए। पहले आवेदन में सड़क का उचित रखरखाव नहीं होने का हवाला देते हुए बायपास पर टोल वसूली तत्काल बंद करने की मांग की गई।
दूसरे आवेदन में सुप्रीम कोर्ट द्वारा 13 अप्रैल 2026 को जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग उठाई गई। वहीं NHAI की ओर से अधिवक्ता अंबिका प्रताप सिंह ने याचिका की पोषणीयता पर सवाल उठाते हुए इसे सुनवाई योग्य नहीं बताया।
अब अधिकारियों को देना होगा जवाब
दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाई कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया था, जिसे शुक्रवार को जारी किया गया। चार पेज के आदेश में कोर्ट ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर को व्यक्तिगत रूप से तलब कर सड़क की मौजूदा समस्याओं के समाधान और भविष्य की रखरखाव योजना पर जवाब मांगा है।
हालांकि, कोर्ट ने फिलहाल टोल वसूली पर रोक लगाने का कोई आदेश जारी नहीं किया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। इस सुनवाई में NHAI की रिपोर्ट और सड़क सुधार को लेकर उसकी कार्ययोजना पर सभी की नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!