खबर
Top News

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा: संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 6:07 pm
शेयर करें:
संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
म्यूल बैंक खातों और संदिग्ध निवेश कंपनियों के जरिए होने वाली साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में विजय नगर पुलिस ने एक संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी के कार्यालय की जांच के बाद संचालिका सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को कार्यालय की जांच के दौरान कंपनी के नाम और दस्तावेजों में कई अनियमितताएं मिलीं। एक महीने के भीतर विजय नगर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।

एक ही कार्यालय में दो अलग-अलग कंपनियों के नाम
पुलिस टीम ने सावित्री एम्पायर बिल्डिंग स्थित कार्यालय नंबर 503 की जांच की। कार्यालय के बाहर 'D. SAHU COMPANY' का बोर्ड लगा हुआ था, जबकि अंदर 'जेपी वेल्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड' का संचालन होना बताया गया।

जांच के दौरान कंपनी की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में जयपुर का पता दर्ज मिला। वहीं, इंदौर स्थित कार्यालय के संचालन और वहां काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए तो कंपनी की ओर से आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए।

संचालिका सहित 8 लोगों पर मामला दर्ज
जांच में सामने आई अनियमितताओं के आधार पर विजय नगर पुलिस ने कंपनी की संचालिका सहित कुल 8 व्यक्तियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 1053/2026 दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 223(ए) और 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी पर पुलिस की नजर
पुलिस की जांच का एक प्रमुख पहलू म्यूल बैंक खाते भी हैं। ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी से प्राप्त रकम को एक खाते से दूसरे खाते में पहुंचाने के लिए किया जाता है। कई बार कमीशन या अन्य लालच देकर लोगों के बैंक खाते का इस्तेमाल वित्तीय अपराधों में किया जाता है। इंदौर पुलिस ऐसे संदिग्ध खातों और उनसे जुड़े नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई कर रही है।

निवेश से पहले जांच लें कंपनी की वैधता
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी निवेश या एडवाइजरी कंपनी में पैसा लगाने से पहले उसका पंजीयन, अधिकृत अनुमति और वैधानिक दस्तावेज जरूर जांचें। गारंटीड और निश्चित मुनाफे का लालच देने वाली योजनाओं से सावधान रहें।

पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी अनजान व्यक्ति को कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड या बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी न दें। अपने खाते का इस्तेमाल किसी दूसरे व्यक्ति को न करने दें, क्योंकि इसका उपयोग म्यूल अकाउंट के रूप में साइबर ठगी और वित्तीय अपराधों में किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
Top News

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

37 minutes ago
धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक
Top News

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

about 1 hour ago
5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली
Top News

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
Top News

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

about 2 hours ago
धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री
Top News

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

about 2 hours ago
हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

about 2 hours ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

about 2 hours ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

about 2 hours ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

about 2 hours ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

about 2 hours ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 2 hours ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 3 hours ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 3 hours ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 3 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 3 hours ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!