वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा: चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के मद्देनजर शहर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए इंदौर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जोन-2 के अंतर्गत आने वाले चार थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचने और उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान बड़ी मात्रा में पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की गई।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ एवं एडीसीपी अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
परदेशीपुरा: घर के बाहर दुकान से बेच रहा था पटाखे
परदेशीपुरा पुलिस ने जनता क्वार्टर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश पाठक (58) को बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़ा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपने घर के बाहर स्थित दुकान से पटाखों का विक्रय कर रहा था। लाइसेंस और आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर पटाखे जब्त कर विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
विजय नगर: दुकान में मिले 2 लाख के पटाखे
विजय नगर पुलिस को स्कीम नंबर-54 स्थित जय अम्बे नमकीन वाली गली में कृष्णा फायर वर्क्स दुकान पर पटाखों के अवैध भंडारण और बिक्री की जानकारी मिली। जांच में दुकान संचालक मृदुल अहूजा (19) के पास वैध लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये कीमत के पटाखों के 8 बॉक्स जब्त किए। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 288 और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।
लसूड़िया: स्कीम-78 और सिंगापुर टाउनशिप में कार्रवाई
लसूड़िया पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। पहली कार्रवाई स्कीम नंबर-78 स्थित दुकान पर की गई, जहां सुदीप साहू (34) बिना लाइसेंस पटाखे बेचता मिला।
दूसरी कार्रवाई सिंगापुर टाउनशिप के एन-9 स्थित दुकान पर हुई। यहां रवि जैन (34) भी बिना वैध लाइसेंस पटाखों का विक्रय करता पाया गया। दोनों मामलों में पुलिस ने पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त कर विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धारा 288 के तहत प्रकरण दर्ज किए।
खजराना: रॉबर्ट चौराहे पर दो लोग पकड़ाए
खजराना पुलिस ने रॉबर्ट चौराहा क्षेत्र में दबिश देकर मयंक चौरसिया (35) और मनोज चौरसिया (25) को बिना वैध लाइसेंस पटाखे बेचते पकड़ा। पुलिस ने दुकान से पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त कर दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस की पटाखा व्यापारियों को चेतावनी
इंदौर पुलिस ने पटाखा व्यापारियों से अपील की है कि वे केवल वैध लाइसेंस और निर्धारित नियमों के तहत ही पटाखों का भंडारण एवं विक्रय करें। निर्धारित स्थान से बाहर पटाखे रखने और सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से भी अवैध पटाखा कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!