इंदौर में दिलजीत के कॉन्सर्ट पर प्रशासन की सख्ती: इन 4 गानों पर लगाई रोक; इस वजह से लिया फैसला
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर नया विवाद सामने आया है। 15 नवंबर को C-21 मॉल में होने वाले उनके लाइव शो में अब चार चर्चित गाने नहीं गूंज सकेंगे।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने इन गानों के बोल को बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला बताते हुए इन्हें कार्यक्रम में प्रस्तुत नहीं करने के निर्देश जारी किए हैं।
रोक सुनिश्चित करने के लिए कहा
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी की ओर से 6 नवंबर को मॉल प्रबंधन को पत्र भेजा गया है।
इसमें स्पष्ट किया गया है कि कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश दिया जा सकता है।
ऐसे में नशे, शराब और हथियारों से जुड़े गीतों के बोल बच्चों को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए आयोजकों को इन गानों पर रोक सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
इन चार गानों को लेकर जारी हुए निर्देश
प्रशासनिक पत्र में दिलजीत के जिन चार गानों का उल्लेख किया गया है, उनमें पटियाला पैग, 5 तारा ठेके, जेब विचों अफीम लब्बी आ, जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पबंदी हथियार दी शामिल हैं।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने आयोजकों को इन गानों को कॉन्सर्ट में प्रस्तुत नहीं करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई
इस पूरे मामले की शुरुआत चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर की शिकायत से हुई। उन्होंने जिला बाल संरक्षण अधिकारी को पत्र लिखकर चारों गानों पर रोक लगाने की मांग की थी।
शिकायत में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला भी दिया गया था। शिकायतकर्ता ने मांग की थी कि केवल गानों के मूल बोल ही नहीं, बल्कि उनमें बदलाव करके भी इन्हें गाने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
उनका तर्क था कि नशे और हथियारों को बढ़ावा देने वाले शब्द बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।
बच्चों को स्टेज पर बुलाने और कारतूस वाली बेल्ट पर भी आपत्ति
प्रोफेसर ने अपनी शिकायत में केवल गानों पर रोक लगाने की मांग नहीं की थी। उन्होंने कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर आमंत्रित नहीं करने और दिलजीत के कारतूस वाली बेल्ट पहनने पर भी आपत्ति जताई थी।
शिकायत में तेज आवाज से बच्चों की सुनने की क्षमता प्रभावित होने और फ्लैशिंग लाइट्स से स्वास्थ्य संबंधी जोखिम की आशंका भी व्यक्त की गई। इसके लिए WHO के दिशा-निर्देशों का उल्लेख किया गया है।
इसके अलावा सीने पर क्रॉस आकार में पहनी जाने वाली कारतूस की बेल्ट को हथियार संस्कृति और हिंसा के प्रतीक के रूप में पेश करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की गई थी।
अधिकारियों तक पहुंचा पत्र
जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा जारी पत्र की प्रतिलिपि इंदौर कलेक्टर, संबंधित राजस्व अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।
दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया' टूर के तहत होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर अब आयोजकों के सामने प्रशासनिक निर्देशों के पालन की जिम्मेदारी है। फिलहाल चार गानों को लेकर जारी निर्देशों ने इंदौर के कॉन्सर्ट को चर्चा में ला दिया है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!