अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी: 15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के मुंबई स्थित बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। पिछले 15 दिनों में दूसरी बार इस तरह का धमकी भरा ई-मेल सामने आया है।
इस बार ई-मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE), बॉम्बे हाईकोर्ट और वर्ली रेसकोर्स को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है। घटना के बाद मुंबई पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं।
धमकी भरे ई-मेल की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने और खतरे की गंभीरता की जांच करने की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसके पीछे की मंशा का पता लगाने में जुटी हैं।
23 अक्टूबर को भी अमिताभ बच्चन को मिली थी धमकी
इससे पहले 23 अक्टूबर को मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने और अभिनेता के साथ पंजाबी गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
ई-मेल में दावा किया गया था कि 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कभी भी अमिताभ बच्चन के बंगले को निशाना बनाया जा सकता है। धमकी देने वाले ने 1984 के ऑपरेशन ब्लू स्टार का बदला लेने की बात भी लिखी थी। मेल में खालिस्तान समर्थक नारे भी शामिल थे।
दिलजीत दोसांझ को लेकर भी दी गई थी धमकी
23 अक्टूबर को भेजे गए ई-मेल में दिलजीत दोसांझ का भी जिक्र किया गया था। इसमें दावा किया गया था कि दिलजीत ने अमिताभ बच्चन के पैर छुए थे, इसलिए उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा। ई-मेल में 27 नवंबर को महालक्ष्मी रेसकोर्स में आत्मघाती हमले की धमकी भी दी गई थी।
इन धमकियों के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता दिखाई थी। बीएमसी मुख्यालय में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने पहुंचकर मेयर और डिप्टी मेयर कार्यालय सहित विभिन्न कक्षों की तलाशी ली थी।
सुरक्षा एजेंसियां ई-मेल की कर रही जांच
ताजा धमकी में एक साथ कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों को निशाना बनाने की बात सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। पुलिस ई-मेल के स्रोत, उसकी तकनीकी जानकारी और धमकी देने वाले की पहचान से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
मुंबई में पहले भी सामने आ चुकी हैं हाई-प्रोफाइल धमकी और हमले की घटनाएं
मुंबई में हाल के दिनों में फिल्मी हस्तियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ी है। 18 अक्टूबर को अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर जुहू इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई थी। बताया गया था कि अभिनेता फुटबॉल खेलने के बाद वहां से निकल रहे थे, तभी उनकी कार पर गोलियां चलाई गईं।
इस घटना में टाइगर श्रॉफ को चोट नहीं आई थी, जबकि उनका ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल हुए थे। मामले में अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई थी।
संबंधित समाचार

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!