खबर
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था: तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर्व के दौरान राजवाड़ा और आसपास के पारंपरिक बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इंदौर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। त्योहार के दौरान बाजारों में यातायात का दबाव बढ़ने और जाम की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने डायवर्शन, पार्किंग और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की व्यवस्था की है।

इस दौरान राजवाड़ा, सराफा, बर्तन बाजार, आड़ा बाजार, मच्छी बाजार, यशवंत रोड और पीपली बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष यातायात प्रबंधन किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करना, लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा देना और यातायात को व्यवस्थित बनाए रखना है।

तीन लेयर में होगा ट्रैफिक डायवर्शन
राजवाड़ा क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के लिए प्रमुख चौराहों और तिराहों पर तीन स्तरों में डायवर्शन व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए मल्हारगंज थाना टी, छिपा बाखल गली, गोवर्धन टेलर तिराहा, गोराकुंड चौराहा, सुभाष चौक पानी की टंकी, महेश जोशी तिराहा, इमली बाजार चौराहा और मालगंज चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इसके अलावा नरसिंह बाजार चौराहा, पीपली बाजार तिराहा, यशवंत रोड चौराहा, आड़ा बाजार चौक, मच्छी बाजार चौक, पंढरीनाथ मंदिर चौक, नंदलालपुरा चौक, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड, मृगनयनी चौराहा और नगर निगम चौराहे पर भी यातायात नियंत्रित किया जाएगा।

बाजारों के अंदर भारी वाहनों और चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रमुख डायवर्शन पॉइंट से भारी वाहनों, बसों, चार पहिया वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। आवश्यकता पड़ने पर दोपहिया वाहनों की आवाजाही भी नियंत्रित की जाएगी।

अत्यधिक भीड़भाड़ वाले आंतरिक बाजारों में पैदल आवागमन को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि खरीदारी करने आने वाले नागरिकों को परेशानी न हो और बाजारों में जाम की स्थिति निर्मित न हो।

इन 8 स्थानों पर कर सकेंगे वाहनों की पार्किंग
खरीदारी के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है। वाहन चालक निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।

निर्धारित पार्किंग स्थल: जिन्सी हाट मैदान, सुभाष चौक पार्किंग, खजूरी बाजार पार्किंग, बजाज खाना पार्किंग, फ्रूट मार्केट पार्किंग, रिवरसाइड पार्किंग, कोठारी मार्केट पार्किंग और पोद्दार प्लाजा पार्किंग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बाजारों में निजी वाहनों की जगह अधिक से अधिक लोक परिवहन का उपयोग करें।

एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख मार्गों के लिए वैकल्पिक रास्ते
यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों पर आवागमन करने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक रास्ते भी निर्धारित किए हैं।

  • रीगल से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन: राजकुमार ब्रिज, मरीमाता, वायरलेस टी और बड़ा गणपति मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
  • पलासिया से कलेक्ट्रेट जाने वाले वाहन: व्हाइट चर्च, सपना संगीता रोड और टावर चौराहा मार्ग से आवागमन कर सकेंगे।
  • बड़ा गणपति से पलासिया जाने वाले वाहन: वायरलेस तिराहा, मरीमाता चौराहा और राजकुमार ब्रिज मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।

त्योहार के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष निगरानी और कार्रवाई की व्यवस्था भी की है। क्रेन पार्टी नो-पार्किंग और अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई करेगी। वहीं व्हील लॉक पार्टी, बुलेट अनाउंसमेंट टीम और पेट्रोलिंग टीम लगातार बाजारों में भ्रमण कर व्यवस्था संभालेंगी।

इसके साथ ही प्रमुख बाजारों में ड्रोन सर्विलांस के जरिए भीड़ और यातायात के दबाव पर नजर रखी जाएगी। जरूरत के अनुसार पुलिस मौके पर ही यातायात व्यवस्था में बदलाव भी कर सकेगी।

यातायात पुलिस की नागरिकों से अपील
इंदौर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के दौरान राजवाड़ा और आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचने पर निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें। नो-पार्किंग में वाहन खड़े न करें और यातायात प्रतिबंधों का पालन करें। बाजारों में तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोगपूर्वक पालन करें, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित और सुगम तरीके से खरीदारी कर सकें।

यातायात संबंधी समस्या या सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप के माध्यम से भी पुलिस तक जानकारी पहुंचाई जा सकती है।

संबंधित समाचार

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

6 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

14 minutes ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

14 minutes ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

28 minutes ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

36 minutes ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

41 minutes ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 1 hour ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 1 hour ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 2 hours ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

about 2 hours ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

about 2 hours ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

about 2 hours ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

about 2 hours ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

about 2 hours ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

about 2 hours ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!