कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग: यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अमृतसर।
पंजाब के राजपुरा के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आ गए। डिब्बों से अचानक धुआं उठता देख यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता और समय रहते ट्रेन रोकने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 12508 कर्मभूमि एक्सप्रेस में गुरुवार दोपहर करीब 1:10 बजे आग लगने की सूचना मिली।
पांचवें कोच में सबसे पहले आग दिखाई दी
घटना राजपुरा से करीब 15 किलोमीटर दूर बसंतपुरा रेलवे स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि इंजन की तरफ से पांचवें कोच में सबसे पहले आग दिखाई दी।
इसके बाद आग ने आसपास के डिब्बों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
धुआं उठते ही ट्रेन से बाहर निकलने लगे यात्री
चलती ट्रेन के कोचों से धुआं निकलता देख यात्रियों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग सामान छोड़कर नीचे उतरने लगे।
लोको पायलट ने स्थिति को भांपते हुए तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीमों ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई की।
तीन कोच पूरी तरह प्रभावित, चौथे को भी नुकसान
अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम यशंजित सिंह के मुताबिक, आग से तीन कोच पूरी तरह प्रभावित हुए हैं, जबकि चौथे कोच को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है।
प्रारंभिक जानकारी में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जाएगी।
यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की है। इसके लिए दूसरी ट्रेन की व्यवस्था की गई है।
यात्रियों को करीब 500 मीटर दूर स्थित नजदीकी स्टेशन तक पहुंचने को कहा गया है, जहां से उन्हें आगे रवाना करने की व्यवस्था की जाएगी।
राहत की बात यह है कि अधिकारियों के अनुसार अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
शुरुआती दौर में कुछ यात्रियों के घायल होने की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
रेलवे प्रशासन घटना की जांच के साथ यात्रियों की सुरक्षित आगे की यात्रा सुनिश्चित करने में जुटा है।
संबंधित समाचार

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!