खबर
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी: बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 4:47 pm
शेयर करें:
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के प्रस्तावित इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर धमकी भरे ई-मेल मिलने के बाद शहर में हलचल तेज हो गई है।

कार्यक्रम अच्छे से आयोजित होना चाहिए-महापौर
इस बीच महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इंदौर में दिलजीत दोसांझ का कार्यक्रम अच्छे से आयोजित होना चाहिए।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आयोजन के नाम पर किसी को भी अकारण और बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे
दरअसल, दिलजीत दोसांझ का 15 नवंबर को इंदौर के C-21 ग्राउंड पर कॉन्सर्ट प्रस्तावित है।

कार्यक्रम से पहले महापौर कार्यालय और शहर के तीन निजी स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए थे।

इन ई-मेल में कॉन्सर्ट के दौरान बम धमाके करने की चेतावनी दी गई थी। वहीं, स्कूलों को भी धमकी देते हुए छात्रों को कार्यक्रम में नहीं भेजने की बात कही गई थी।

तीन स्कूलों में बम निरोधक दस्ते ने की जांच
धमकी भरे ई-मेल सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एहतियात के तौर पर तीनों स्कूलों में बम निरोधक दस्ते ने जांच की।

हालांकि, जांच के दौरान किसी भी स्कूल से विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में ई-मेल फर्जी होने की आशंका जताई गई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ई-मेल भेजने वालों की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच कर रही है।

महापौर ने भी प्राप्त धमकी भरे ई-मेल पुलिस कमिश्नर को भेजे थे, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अब उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कॉन्सर्ट की तैयारियां और आयोजन नियमानुसार हों तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न न की जाएं।

डबल टैक्सेशन के विवाद पर भी दिया जवाब
कॉन्सर्ट को लेकर डबल टैक्सेशन का मुद्दा भी चर्चा में रहा है। इस पर महापौर ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि संबंधित विषय को स्पष्ट कर दिया गया है।

वर्तमान में जो एजेंसी काम कर रही है, उसे नए नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ही कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि यदि पुरानी एजेंसी ने निर्धारित राशि जमा नहीं की है तो उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल प्रशासन के सामने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने और धमकी भरे ई-मेल की जांच कराने की चुनौती है।

संबंधित समाचार

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक
Top News

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

1 minute ago
5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली
Top News

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

11 minutes ago
वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
Top News

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

24 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

31 minutes ago
धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री
Top News

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

31 minutes ago
हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

38 minutes ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

about 1 hour ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

about 1 hour ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

about 1 hour ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

about 1 hour ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 1 hour ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 2 hours ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 2 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 2 hours ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 2 hours ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

about 2 hours ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!