धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री: खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस पर अपनी पुश्तैनी किराना दुकान पर बैठकर ग्राहकों को सामान बेचने की परंपरा मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वर्षों से निभाते आ रहे हैं। आमतौर पर वे धनतेरस की सुबह ही नंदानगर स्थित अपनी दुकान पर पहुंच जाते हैं, लेकिन इस बार उनका अंदाज कुछ बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही मीडिया उनके दुकान पहुंचने का इंतजार करती रही, लेकिन विजयवर्गीय ने मीडिया से दूरी बनाए रखी। आखिरकार वे शुक्रवार शाम को दुकान पहुंचे और अपनी पुरानी परंपरा निभाई।
सुबह नहीं पहुंचे दुकान, शाम को अचानक पहुंचे विजयवर्गीय
हर साल धनतेरस पर कैलाश विजयवर्गीय के दुकान पहुंचने का कार्यक्रम लोगों के बीच खास आकर्षण रहता है। सुबह से ही उनकी पुश्तैनी दुकान पर मीडिया की नजरें लगी थीं। हालांकि, इस बार वे सुबह दुकान नहीं पहुंचे और मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। शाम को वे नंदानगर स्थित अपनी दुकान पर पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने पूजा-अर्चना की और फिर खुद दुकानदार की भूमिका संभाल ली।
ग्राहकों से पूछा क्या चाहिए, खुद तौलकर दिया सामान
दुकान पर पहुंचने के बाद विजयवर्गीय ने पुराने ग्राहकों से उनकी जरूरत पूछी और किराना सामान तौलकर दिया। त्योहार के चलते दुकान पर ग्राहकों की भीड़ थी। कई लोगों ने उन्हें अपनी सामान की सूची दी तो कुछ लोग मंत्री को दुकानदार के रूप में देखकर उनसे मिलने भी पहुंचे। विजयवर्गीय करीब आधे घंटे तक दुकान पर बैठे और ग्राहकों को सामान बेचते रहे।
45 साल से ज्यादा पुराना है दुकान से रिश्ता
कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि उनकी पुश्तैनी किराना दुकान 45 साल से भी अधिक पुरानी है। पहले यह दुकान उनके घर के आगे वाले कमरे में संचालित होती थी। उनकी मां अयोध्याबाई विजयवर्गीय दुकान संभालती थीं। कैलाश विजयवर्गीय और उनके भाई विजय भी मां के काम में हाथ बंटाते थे।
राजनीति में सक्रिय होने और प्रदेश सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के बावजूद विजयवर्गीय इस पारिवारिक परंपरा को हर साल निभाते हैं। दुकान से उनका भावनात्मक जुड़ाव आज भी कायम है।
पुराने दोस्तों से मिले, पोती की रंगोली भी देखी
दुकान पर पहुंचने के दौरान मोहल्ले और गली के कई पुराने दोस्त भी उनसे मिलने पहुंचे। विजयवर्गीय ने उनके साथ बातचीत की और पुरानी यादें ताजा कीं। दुकान से लौटने के बाद उन्होंने घर के बाहर रंगोली बना रही अपनी पोती से भी बातचीत की और उसकी बनाई रंगोली देखी।
इस बार धनतेरस पर सुबह दुकान नहीं पहुंचने और मीडिया से दूरी बनाए रखने के बाद शाम को दुकानदार की भूमिका में नजर आए कैलाश विजयवर्गीय की यह परंपरा एक बार फिर चर्चा में रही।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!