हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली: न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के पर्व पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ परिसर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा और मेहनत की अनूठी झलक देखने को मिली। यहां बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों में रहने वाले बच्चों द्वारा तैयार की गई दीपावली सामग्री के विशेष स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों पर बच्चों के हाथों से बने आकर्षक दीपक, सजावटी सामान, हस्तशिल्प और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रदर्शित की गईं और बिक्री के लिए रखी गईं।
आयोजन के दौरान हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति एवं उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर सहित अन्य न्यायमूर्तियों ने स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री की खरीदारी भी की और उनकी रचनात्मक प्रतिभा, मेहनत तथा हुनर की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
न्यायमूर्तियों ने खरीदारी कर बढ़ाया बच्चों का उत्साह
हाईकोर्ट परिसर में लगाए गए इन स्टॉलों पर बच्चों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रकार की दीपावली सामग्री आकर्षण का केंद्र रही। न्यायमूर्ति सुबोध अभ्यंकर सहित अन्य न्यायमूर्तियों ने बच्चों के बनाए उत्पादों को देखा और उनकी खरीदारी कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
इस पहल से बच्चों को यह महसूस कराने का प्रयास किया गया कि उनकी मेहनत और रचनात्मकता को समाज में सम्मान और पहचान मिल सकती है। न्यायाधीशों के प्रोत्साहन से बच्चों का उत्साह भी बढ़ा।
आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनूठी पहल
यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की 'बाल मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएं योजना, 2024' के उद्देश्यों के अनुरूप आयोजित किया गया। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति इंदौर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से यह पहल की।
इसका मुख्य उद्देश्य बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों में रहने वाले बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ स्वयं तैयार की गई वस्तुओं के विक्रय का अवसर उपलब्ध कराना है। इससे बच्चों में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करने में मदद मिलती है।
पुनर्वास और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा
आयोजन के माध्यम से बच्चों को केवल अपनी कला दिखाने का अवसर ही नहीं मिला, बल्कि उन्हें अपने हुनर के जरिए आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अनुभव भी प्राप्त हुआ। ऐसी पहल बच्चों के पुनर्वास, कौशल विकास और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके साथ ही बाल संरक्षण और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति समाज में संवेदनशीलता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों ने भी की खरीदारी
इस अवसर पर हाईकोर्ट के अधिकारी-कर्मचारियों, उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय में आए पक्षकारों ने भी स्टॉलों का अवलोकन किया। सभी ने बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री खरीदी और उनके हुनर को प्रोत्साहित किया।
संबंधित समाचार

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!