कलयुगी बेटे की हैवानियत: माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
सोहागपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला दोहरा हत्याकांड सामने आया है।
ग्राम रैनीपानी में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां और सौतेले पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।
मामूली पारिवारिक विवाद ने ऐसा खूनी रूप लिया कि घर में दो लोगों की जिंदगी खत्म हो गई।
परिवार में पहले से बना हुआ था तनाव
पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश उइके अपनी गर्भवती पत्नी को डिलीवरी के लिए मां तितो बाई के घर लेकर आया था।
इस बात को लेकर उसके सौतेले पिता राधे उइके विरोध कर रहे थे। इसी मुद्दे पर परिवार में पहले से तनाव बना हुआ था।
तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी
बताया गया कि 5 नवंबर की रात तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
गुस्से में आरोपी ने चूल्हे में जल रही मोटी लकड़ी उठाई और अपनी मां तितो बाई व सौतेले पिता राधे उइके पर लगातार वार कर दिए।
हमले इतने गंभीर थे कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद जंगल में छिपा आरोपी
दोहरी हत्या को अंजाम देने के बाद कमलेश मौके से फरार होकर जंगल की तरफ भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला के निर्देश पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
सोहागपुर पुलिस ने तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया। करीब 6 घंटे की सघन तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को एक कच्चे नाले के पास से पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, वारदात के लगभग 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
बीएनएस की धारा 103(1) में केस दर्ज
एसडीओपी अरविंद शाह के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
पुलिस ने कमलेश उइके के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। ग्राम रैनीपानी में हुई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है।
संबंधित समाचार

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!