सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे: 8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी/ओरछा।
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के धार्मिक नगरी ओरछा में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। स्टेशन मोहल्ले के वार्ड नंबर-1 में कबाड़ कारोबारी खालिद अहमद के मकान में CNG सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में एक ही परिवार के 12 लोग झुलस गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गैस रिसाव के बाद लगी आग, फिर हुआ धमाका
घटना शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मकान में रखे CNG सिलेंडर से गैस का रिसाव हुआ। इसके बाद आग लगी और देखते ही देखते सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। धमाके से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय मकान में परिवार के कई सदस्य मौजूद थे, जो आग और विस्फोट की चपेट में आकर झुलस गए।
8 साल की बच्ची समेत तीन की हालत गंभीर
हादसे में खलील पिता अब्दुल हमीद (60), समीर (30), गोपी उर्फ अनीश (37), एजाज, मैया उर्फ रूबी, शहनाज, नीलोफर, 8 वर्षीय माहिरा, 5 वर्षीय अन्नाह, 9 वर्षीय हलीम, 8 वर्षीय अब्बू हैदर और जूली सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं।
प्रशासन के मुताबिक खलील, समीर और 8 वर्षीय माहिरा सबसे ज्यादा झुलसे हैं। तीनों की हालत गंभीर है, जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
धमाके की सूचना मिलते ही डायल 112 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने मकान से घायलों को बाहर निकालकर तत्काल यथार्थ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
कलेक्टर-एसपी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
घटना की जानकारी मिलने पर निवाड़ी कलेक्टर जमुना भिड़े और एसपी डॉ. राय सिंह नरवरिया घटनास्थल पहुंचे। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल जाकर घायलों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। अस्पताल में इलाज की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया।
फिलहाल पुलिस और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक तौर पर गैस रिसाव के बाद आग लगने और सिलेंडर में विस्फोट होने की बात सामने आई है।
संबंधित समाचार

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!