खबर
Top News

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक: बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 5:59 pm
शेयर करें:
धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस के अवसर पर इंदौर जिले के ग्रामीण परिवारों को स्वामित्व योजना के तहत अपनी संपत्ति का कानूनी अधिकार मिला। जिले के विभिन्न गांवों में उत्सव और उल्लास के बीच हितग्राहियों को निःशुल्क स्वामित्व रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सांवेर विधानसभा क्षेत्र के केलोद हाला, पानोड़, बड़ोदिया एमा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को प्रमाण-पत्र सौंपे। सांसद, विधायक और कलेक्टर भी अलग-अलग गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।

संपत्ति का कानूनी दस्तावेज मिलने से ग्रामीण होंगे सशक्त
मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी आबादी भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाने की ऐतिहासिक पहल है। कई परिवार पीढ़ियों से गांवों में रह रहे थे, लेकिन उनके पास मकान और संपत्ति के स्वामित्व का पुख्ता दस्तावेज नहीं था। अब उन्हें कानूनी प्रमाण-पत्र मिलने से संपत्ति की सुरक्षा के साथ आर्थिक आत्मनिर्भरता का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री के आधार पर ग्रामीण बैंक से ऋण प्राप्त कर सकेंगे और अपनी संपत्ति का क्रय-विक्रय भी कर पाएंगे। योजना के तहत हितग्राहियों से स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं लिया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस योजना को प्रतिबद्धता के साथ लागू कर रही है।

इंदौर में 95 हजार से अधिक रजिस्ट्रियों का लक्ष्य
इंदौर जिले में योजना के तहत 95,086 स्वामित्व रजिस्ट्रियां वितरित करने का लक्ष्य है, जिससे करीब 1 लाख 24 हजार हितग्राही लाभान्वित होंगे। अब तक जिले में 32,551 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं। पूर्व में भी जिले के 500 से अधिक गांवों के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।

सांवेर में 51 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में करीब 51 हजार से अधिक हितग्राहियों को स्वामित्व का अधिकार दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यहां 39,866 रजिस्ट्रियों का वितरण किया जाना है।

मंत्री सिलावट के अनुसार अब तक 12,204 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं। धनतेरस पर प्रमाण-पत्र वितरण को उन्होंने ग्रामीण परिवारों के लिए संपत्ति की सुरक्षा और आर्थिक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदेश में करीब 50 लाख स्वामित्व रजिस्ट्रियां तैयार करने का लक्ष्य
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लगभग 68 लाख पट्टे मंजूर किए गए हैं। करीब 49 लाख 52 हजार 539 पट्टों की स्वामित्व रजिस्ट्री तैयार करने का लक्ष्य है, जिससे लगभग 73 लाख हितग्राहियों को लाभ मिलेगा।

योजना की प्रक्रिया पर प्रदेश सरकार करीब 3,800 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसमें हितग्राहियों को स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क से छूट दी गई है। प्रदेश में अब तक 17 लाख 53 हजार से अधिक हितग्राहियों की रजिस्ट्रियां तैयार किए जाने की जानकारी भी मंत्री ने दी।

पानोड़ में संत रविदास भवन का भूमिपूजन
कार्यक्रम के दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट ने ग्राम पानोड़ में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले संत श्री रविदास भवन का भूमिपूजन भी किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष विश्वजीत कान्हा पटेल, विपिन जागीरदार, रवि वाजपेयी, कमल पटेल, रामेश्वर चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद और विधायकों ने भी गांवों में बांटे प्रमाण-पत्र
स्वामित्व योजना के तहत जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर हितग्राहियों को रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र वितरित किए। सांसद शंकर लालवानी: बिचौली हप्सी और बड़िया कीमा। सांसद कविता पाटीदार: उंडवा। विधायक उषा ठाकुर: मालीपुरा और शेरपुर। विधायक मधु वर्मा: नैनोद। विधायक मनोज पटेल: हिंगोनियाखुर्द, तहसील हातोद। कलेक्टर शिवम वर्मा भी ग्राम शेरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

मंत्री सिलावट ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी योजना का लाभ लेने में परेशानी आने पर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने लाड़ली बहना योजना और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवारों को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
Top News

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

22 minutes ago
संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

38 minutes ago
5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली
Top News

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
Top News

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

about 1 hour ago
धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री
Top News

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

about 1 hour ago
हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

about 2 hours ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

about 2 hours ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

about 2 hours ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

about 2 hours ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

about 2 hours ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 2 hours ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 2 hours ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 2 hours ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 3 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 3 hours ago
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!