त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण: दो दुकानों को सुधार नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
दीपावली के त्योहार पर मिठाई और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभागीय टीम ने दो दिनों में 16 प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर 47 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। वहीं, दो प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की कमी मिलने पर संचालकों को सुधार नोटिस जारी किए गए हैं।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना के निर्देश पर अभिहित अधिकारी डॉ. अनिता सिंगारे के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। 4 नवंबर को धामनोद, बिखरोन, चीखल्दा और कुक्षी क्षेत्र में मिठाई, डेयरी और नमकीन प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान मावा, मिल्क केक, काजू कतली, बेसन, सेंव, नमकीन, तेल, पेड़ा और रसगुल्ला सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।
इसके बाद 5 नवंबर को धार शहर के बोहरा बाखल, बनियावाड़ी, राजवाड़ा और त्रिमूर्ति चौराहा क्षेत्र में निरीक्षण किया गया। राजश्री घी भंडार, विजय श्री घी भंडार, रणजीत डेयरी, खंडेलवाल स्वीट्स, बड़नगर कचौरी वाला, बॉम्बे चौपाटी और बमबम स्वीट्स एंड नमकीन सहित कई प्रतिष्ठानों से घी, मावा, पनीर, मिठाई, शेक, ब्रेड और नमकीन के नमूने लिए गए।
निरीक्षण के दौरान कुक्षी के गोकुल डेयरी एवं स्वीट्स और धार के बड़नगर कचौरी वाला में साफ-सफाई की कमी पाई गई। दोनों संचालकों को सुधार सूचना नोटिस जारी किए गए हैं।
विभाग ने सभी 47 नमूने जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने त्योहारी सीजन में निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।
संबंधित समाचार

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म:एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!