खबर
Top News

11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म: एक साल तक वीडियो से करता रहा ब्लैकमेल; पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 नवंबर 2026, 3:43 pm
शेयर करें:
11वीं की छात्रा से सहपाठी ने किया दुष्कर्म

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी भोपाल के गुनगा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि 11वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के ही सहपाठी ने करीब एक साल पहले स्कूल में उसके साथ जबरदस्ती की और मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार छात्रा को ब्लैकमेल और प्रताड़ित करता रहा।

पीड़िता बदनामी और वीडियो सार्वजनिक होने के डर से लंबे समय तक चुप रही। इसी डर का फायदा उठाकर आरोपी उसे लगातार परेशान करता रहा। हाल ही में आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामला सामने आया और पीड़िता के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की।

वीडियो को हथियार बनाकर करता रहा ब्लैकमेल
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की उम्र 15 वर्ष है और वह 11वीं कक्षा की छात्रा है। आरोपी भी उसी स्कूल में उसका सहपाठी था। करीब एक साल पहले आरोपी ने छात्रा को डराया-धमकाया और उसके साथ जबरदस्ती की। इस दौरान उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया।

इसके बाद आरोपी ने इसी वीडियो के जरिए छात्रा को डराना शुरू कर दिया। वह वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित करता रहा। पीड़िता सामाजिक बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बता सकी।

इंस्टाग्राम पर वीडियो डालने के बाद खुला मामला
हाल ही में आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। इसके बाद पीड़िता और उसके परिवार को पूरे मामले की जानकारी हुई। गुरुवार को परिजनों ने गुनगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

डिजिटल साक्ष्यों की जांच में जुटी पुलिस
गुनगा थाना प्रभारी रिंकू जाटव के मुताबिक, शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। वीडियो किस इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया और उसे किन लोगों ने आगे साझा किया, इसकी जानकारी जुटाने के लिए डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है।


संबंधित समाचार

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

7 minutes ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

10 minutes ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

25 minutes ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

25 minutes ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

34 minutes ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

41 minutes ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 1 hour ago
56 दुकान की सफाई में खामी मिली
Top News

56 दुकान की सफाई में खामी मिली:सुपरवाइजर को हटाया

about 1 hour ago
अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त
Top News

अमानक स्तर वाला 1.20 लाख रुपए कीमत का मावा जब्त:शुद्धता को लेकर खाद्य विभाग की कार्रवाई जारी

about 1 hour ago
चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें
Top News

चेक बाउंस मामले में दिग्गज अभिनेता की बढ़ी मुश्किलें:गिरफ्तारी वारंट जारी; इस वजह से कोर्ट ने लिया एक्शन

about 1 hour ago
सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक
Top News

सियागंज में फिर रंगदारी का आतंक:व्यापारी से मांगे 1 लाख

about 1 hour ago
पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी
Top News

पटाखा बाजार पर प्रशासन की सख्ती दीपावली शुरू होने के बाद जागी

about 1 hour ago
दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा
Top News

दीपावली पर शहर में सुरक्षा का सख्त पहरा:पुलिस कमिश्नर ने ली अधिकारियों की बैठक; पटाखा बाजारों से संवेदनशील इलाकों तक रहेगी निगरानी, ड्रोन से भी होगी गश्त

about 2 hours ago
सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन
Top News

सड़क पर मौत का जिम्मेदार कौन:व्यवस्था की खामी या हमारी मनमानी

about 2 hours ago
युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या
Top News

युवक-युवती की कार से कुचलकर हत्या:मौसेरे भाई पर आरोप; पुलिस ने गाड़ी की बरामद

about 2 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी की शहादत के बाद भी अवैध शराब का परिवहन जारी:बायपास पर बिना नंबर प्लेट की बाइक से शराब जब्त; ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना, आबकारी विभाग की निगरानी और अवैध शराब के नेटवर्क पर उठे सवाल

about 2 hours ago
कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले
Top News

कुलपति राकेश सिंघई कांग्रेस के सवालों से बचकर निकले:आरएसएस-भाजपा नेताओं की मेहमाननवाजी पर घिरे

about 2 hours ago
बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज
Top News

बिना रजिस्ट्रेशन समिति का कॉलोनी में वसूली राज:मेंटेनेंस के नाम पर हर घर से 1 हजार रुपए; निजी बोरिंग के लिए मांगे 11 हजार, विरोध पर बंदूक दिखाकर धमकाने का आरोप

about 2 hours ago
डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल
Top News

डेली कॉलेज के कामकाज पर उठे सवाल:बोर्ड मेंबर ने बोर्ड को भेजा ईमेल

about 2 hours ago
बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी
Top News

बालाघाट को 9 दिन बाद मिला नया एसपी:मलय जैन की हुई पदस्थापना; PHQ भोपाल से भेजे गए, हॉक फोर्स की कमान भी संभालेंगे

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!