खबर
Top News

दूषित पानी कांड के 8 माह बाद भी जख्म ताजा: न मुआवजा मिला; न मुफ्त इलाज; 36 मौतों के बाद भी राहत का इंतजार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 1:17 pm
शेयर करें:
दूषित पानी कांड के 8 माह बाद भी जख्म ताजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा की पटेल किराना वाली गली में पहुंचते ही आज भी उस त्रासदी के निशान दिखाई देते हैं, जिसने आठ महीने पहले पूरे इलाके को हिला दिया था।

दूषित पानी पीने से हुई बीमारी और मौतों के बाद प्रशासन ने कई दावे किए, लेकिन प्रभावित परिवारों की जिंदगी अब भी सामान्य नहीं हो पाई है।

गली के मुहाने पर रहने वाली पार्वतीबाई कोंडला पिछले आठ महीने से बिस्तर पर हैं। नलियों के सहारे उन्हें लिक्विड डाइट और दवाइयां दी जा रही हैं।

परिवार आज भी नर्मदा का पानी उबालकर पीता है। स्वजन का कहना है कि तमाम दावों के बावजूद उन्हें न मुआवजा मिला और न पार्वतीबाई का निश्शुल्क उपचार।

पार्वतीबाई के बेटे प्रदीप के मुताबिक, मां के इलाज पर हर महीने करीब 40 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ने पर परिवार को अपना प्लाट तक गिरवी रखना पड़ा।

67 दिन अस्पताल में रहीं, अब भी बेसुध
प्रदीप के अनुसार, 28 दिसंबर 2025 को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद पार्वतीबाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब 67 दिन तक उनका उपचार चला।

मेडिक्लेम से अस्पताल का खर्च तो निकल गया, लेकिन डिस्चार्ज होने के बाद भी उनकी चेतना पूरी तरह वापस नहीं आई।

परिवार का कहना है कि पार्वतीबाई आज भी अधिकांश समय बेसुध रहती हैं और उनकी देखभाल के लिए लगातार दवाइयों और विशेष आहार की जरूरत पड़ती है।

दूषित पानी ने छीनी रोजी-रोटी
यह सिर्फ कोंडला परिवार की कहानी नहीं है। भागीरथपुरा में दूषित पानी की घटना के बाद कई परिवारों की रोजी-रोटी पर असर पड़ा। कोई पानी-पतासे का ठेला लगाता था तो कोई पानी की बोतलें बेचकर परिवार चलाता था।

आठ महीने बीतने के बाद भी लोगों के मन से डर पूरी तरह नहीं निकला है। नगर निगम की ओर से नलों में पानी की आपूर्ति की जा रही है, लेकिन कई परिवार एहतियात के तौर पर आज भी पानी उबालकर पी रहे हैं।

पहले जैसी नहीं रही बस्ती की रौनक
दूषित पानी कांड ने सिर्फ लोगों की सेहत को प्रभावित नहीं किया, बल्कि भागीरथपुरा की सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर भी असर डाला।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, जिस इलाके में कुछ महीने पहले तक त्योहारों जैसी चहल-पहल रहती थी, वहां अब पहले जैसी रौनक नहीं है।

पानी से जुड़े छोटे कारोबार प्रभावित हुए हैं। कई परिवारों के सामने बीमारी के खर्च और कमाई बंद होने की दोहरी चुनौती खड़ी हो गई।

सड़कें अधूरी, खुला चैंबर बना खतरा
दूषित पानी कांड के बाद इलाके में दशकों पुरानी पानी की पाइपलाइन बदली गई। पाइपलाइन बदलने का काम पूरा होने के बावजूद सड़कों का रेस्टोरेशन अब भी अधूरा बताया जा रहा है।

इलाके में जगह-जगह खुदी सड़कें और अधूरे रेस्टोरेशन स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। भागीरथपुरा पुलिस चौकी के सामने चौराहे पर नर्मदा लाइन का चैंबर खुला पड़ा है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। नगर निगम के जल कार्य विभाग की ओर से यहां फिलहाल बेरिकेड लगाकर सुरक्षा की व्यवस्था की गई है।

36 मौतों के बाद भी सवाल बाकी
दूषित पानी कांड में 36 लोगों की मौत के बाद इलाके में स्वास्थ्य, मुआवजे और स्थायी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठे थे।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि घटना के बाद उन्हें राहत और मदद के आश्वासन तो मिले, लेकिन कई परिवार आज भी आर्थिक सहायता और उपचार के इंतजार में हैं।

वहीं, प्रशासन की ओर से पाइपलाइन बदलने और पानी की व्यवस्था सुधारने के दावे किए गए हैं। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन परिवारों ने इस त्रासदी में अपने परिजनों को खोया या गंभीर बीमारी का सामना किया, उन्हें स्थायी राहत कब मिलेगी?

महापौर बोले- पाइपलाइन का काम पूरा, रेस्टोरेशन जल्द
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भागीरथपुरा क्षेत्र में पाइपलाइन बदलने का काम पूरा हो चुका है। संबंधित एजेंसी को सड़क और अन्य स्थानों के रेस्टोरेशन का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस संबंध में इससे अधिक टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

संबंधित समाचार

लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

9 minutes ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

16 minutes ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

28 minutes ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

30 minutes ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

32 minutes ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

33 minutes ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

35 minutes ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

38 minutes ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

42 minutes ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

44 minutes ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 1 hour ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 1 hour ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 2 hours ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

about 2 hours ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

about 2 hours ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

about 2 hours ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

about 2 hours ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 2 hours ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 2 hours ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!