अहिल्या नगरी में चला बाबा भोले-मां अन्नपूर्णा का अक्षय पात्र-अक्षय भंडार: बोल बाले मेरे महाकाल के, खुलासा फर्स्ट के आंगन में यूं ही चलते रहें भोजन भंडारे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट के आंगन में 31 दिनों तक अनवरत चला भगवान भोलेनाथ का भंडारा,
भरे रहे भंडारदेवी अहिल्या की नगरी में बना रिकॉर्ड,
इन दिनों में हजारों शिव भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
सावन माह के शुभारंभ से शुरू हुआ महाप्रसादी का दौर, भाद्रपद माह के शुरुआती दिन तक बंटी महाप्रसादी
‘पक्का इंदौरी अखबार’ के आंगन में इंदौरी बोले- ऐसा भंडारा न कभी सुना न देखा, मेहमानों-सा स्वागत
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033, खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
36 घंटे दिन ढलने से लेकर ब्रह्ममुहूर्त तक भक्तों ने पाई महाप्रसादी, हर वर्ग के लोगों ने लगाई हाजरी...इंदौर भोजन-भंडारों का शहर है। ऐसा यूं ही नहीं बोला जाता। इस शहर की तासीर ही ऐसी है। देवी अहिल्या की ये नगरी किसी को भूखा नहीं सुलाती है।
शिव उपासिका मां अहिल्या का पुण्य प्रताप कहें इसे या शिव-शक्ति कृपा, लेकिन अपना इंदौर खिलाने-पिलाने के मामले में समूचे देश में सबसे हटकर है। अब इंदौर के नाम ताजा रिकॉर्ड बना है। ये रिकॉर्ड बना आपके अपने प्रिय ‘पक्का इंदौरी अखबार’ खुलासा फर्स्ट के नाम।
ये रिकॉर्ड बना इस शहर और अंचल ही नहीं, प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक भंडारे का। भंडारा ऐसा, जो चला 31 दिन। एक जैसा, अनवरत। महाप्रसादी का ये आयोजन धर्मनगरी इंदौर के लिए अनूठा और अनुपम, यादगार हो गया। ऐसी अमिट याद, जो बरस-दर-बरस और गहरी होना है।
एक ऐसा भंडारा, जो दिन ढलने से शुरू होता और दो निन भोर तक यानी ब्रह्ममुहूर्त तक एक जैसा चलता रहा। न पाने वाले कम हुए, न पवाने वाले थके। ये सब रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं था, न ऐसी कोई रत्तीभर भी मंशा थी। लेकिन कहते हैं न हर अच्छे काम को ईश्वर का साथ मिलता है।
हम तो चले थे अपनी उस परंपरा को निभाने, जो आप सबके सहयोग से खुलासा फर्स्ट के आंगन में तीज-त्योहारों पर सजती है। नवरात्रि का पर्व हो या सावन मास या मकर सक्रांति हो या अमावस-पूर्णिमा का अवसर। महाप्रसादी का आसन अखबार के आंगन में लगता ही है।
इस बार प्रभु कृपा कुछ हटकर ही करने की रही होगी, तभी तो उसने खुलासा फर्स्ट को निमित्त बनाया। देने वाले वो ही, करने वाले भी। हम तो धन्य-धन्य हैं कि बाबा महाकाल और भगवती अन्नपूर्णा ने हमें माध्यम बनाया। आप सबका सहयोग भी ऐसा रहा कि अनजाने में ही सही, एक रिकॉर्ड बन गया। वो भी खानपान की मशहूर नगरी इंदौर में।
सफाई और स्वाद की नगरी इंदौर में यूं तो सालभर भोजन-भंडारे चलते रहते हैं, लेकिन खुलासा फर्स्ट का ये भंडारा सबसे हटकर अब स्थापित हो चला है। 31 दिन तक एक जैसी रसोई। रोज चोका लगना और शुद्ध स्वादिष्ट महाप्रसादी तैयार करना।
महाप्रसादी का वितरण भी ऐसा जैसे भक्त अखबार के आंगन में मेहमान हों। टेबल-कुर्सी पर बैठकर प्रसादी पाना हो या कतारबद्ध होकर, हर आगंतुक को पूरे सम्मान के साथ प्रसादी का वितरण किया गया।
युवाओं के लिए तो खुलासा फर्स्ट का दफ्तर एक तरह से रात का एक नया ठिया ही हो गया, जहां नित नए व्यंजन के संग धर्म की गंगा बही। शहर का जो हिस्सा नाइट लाइफ के नाम से बदनाम, उसी हिस्से में धर्म का ये बड़ा काम। वो भी पूरी रात। युवाओं के साथ। हुआ न अनूठा काम?
खिचड़ी से दाल-बाफले-चूरमा तक का सफर... किसने सोचा था कि साबूदाने की खिचड़ी, साबूदाने के बड़े, रामरोटी-रामभाजी से शुरू हुआ महाप्रसादी का सफर दाल-बाफले, चूरमा, ड्राय फ्रूट मिक्स खीर, केसरिया खोपरा पाक तक पहुंच जाएगा, लेकिन ये बाबा भोले की कृपा और मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद ही कहेंगे कि इस तरह का अक्षय भंडारा हो जाए।
अखबार और भंडारा गजब है...?
इस अक्षय भंडारे के लिए मानों मां अन्नपूर्णा ने अपना अक्षय पात्र खोल दिया हो। न देने वाले थके, न पाने वाले घटे। कब कहां से क्या सामग्री आई, भोलेनाथ ही जानें। बनाने-खिलाने का भागीरथी काम भी ओम भाटी (हलवाई) और कर्मठ परीक्षित प्रजापत की टीम ऐसी सहजता से करती कि कई-कई बार आश्चर्य भी हुआ कि ये कैसे- क्या संभव हुआ?
महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट टीम का इन 31 दिनों में शायद ही ऐसा कोई दिन बीता होगा, जब पूरी-पूरी रात का रतजगा न हुआ हो। कम से कम सुबह की 4 तो बजती ही थी। सुबह अखबार भी है। बावजूद इसके भोले की भक्ति ने ऐसी शक्ति दी कि अखबार का कर्म और महाकाल का धर्म, दोनों निभ गया।
लोगों को ये जरूर अटपटा लगा होगा कि एक अखबार का इस तरह के भोजन-भंडारे जैसे कार्य से क्या लेना-देना? सोचना सोलह आने सही भी है, लेकिन खुलासा फर्स्ट तो अपनी स्थापना के समय से ही कुछ हटकर ही कर रहा है। अपने इंदौर के लिए। अपने इंदौरियों के लिए। अपने पाठकों के लिए।
पक्का इंदौरी अखबार जो है, तो मिजाज भी खालिस इंदौरी-सा ही होगा न? कुछ हटकर। कुछ नया-नवेला। कब तक लकीर के फकीर बने रहेंगे? अखबार वाले हैं, तो क्या भगवान हो गए? भगवान है, तो अखबार वाले हो गए। कृतज्ञता तो बनती है न उस मृत्युजंय महादेव के श्रीचरणों के प्रति?
हे कि नी...?
पुनश्चः आपका आभार ह्रदय से धन्यवाद
संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!