खबर
Top News

30 लाख की कोकीन के साथ नाईजीरियाई पैडलर गिरफ्तार: पूछताछ के बाद मुंबई ले जाएगी पुलिस; डिलीवरी लेने वाले की तलाश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
30 लाख की कोकीन के साथ नाईजीरियाई पैडलर गिरफ्तार

बिजनेस वीजा पर सात माह के लिए भारत आई थी, मुंबई से इंदौर तक फैले नशे के नेटवर्क की खुलने लगी परतें

चंदन नगर पुलिस ने आरोपी महिला के बैग से 57.18 ग्राम कोकीन बरामद की

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नशे के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए चंदन नगर पुलिस ने एक नाईजीरियाई महिला को 29 लाख रुपए से अधिक कीमत की 57.18 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला बिजनेस वीजा पर भारत आई और मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में रह रही थी। आईटी पार्क सिंहासा क्षेत्र में संदिग्ध हालत में घूमती मिलने पर तलाशी ली तो उसके बैग से उक्त कोकीन बरामद हुई।

पता चला है आरोपी महिला एक माह तीन बार इंदौर आ चुंकी है। इस बार वहां निपानिया स्थित रबाड़ा होटल पहुंचने वाली थी उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके मोबाइल से कुछ स्क्रीन शॉट्स और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस इंदौरी पैडलर की तलाश में जुटी है। एडीसीपी जोन-4 दिशेष अग्रवाल के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर चंदन नगर थाने की टीम आईटी पार्क सिंहासा क्षेत्र में पहुंची।

वहां एक विदेशी महिला काले रंग का बैग लिए संदिग्ध हालत में दिखी। पूछताछ करने पर वह घबरा गई। पुलिस ने अंग्रेजी में बात कर उसका परिचय जाना तो उसने अपना नाम इम्यूनल जॉय, पिता इम्यूनल निवासी लेगोस, नाईजीरिया, हाल निवासी बांद्रा ईस्ट, मुंबई बताया। उसके बैग की तलाशी लेने पर थैली में कोकीन रखी मिली। आरोपी महिला का मोबाइल फोन भी जब्त कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि वह 14 अगस्त को नाईजीरिया से भारत आई और उसका वीजा 10 फरवरी 2027 तक वैध है। उसने मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में अपनी बहन के साथ हेयर सैलून में काम करने की बात कही। पुलिस अब उसके भारत आने से लेकर इंदौर पहुंचने तक की भी पड़ताल कर रही है। विदेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मुंबई से इंदौर तक कोकीन की खरीद-फरोख्त करने वाले नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है।

टीआई तिलक कारोले ने बताया आरोपी महिला जॉय होटल रबाड़ा जाने वाली थी। हालांकि होटल पहुंचने से पहले ही टीम ने उसे पकड़ लिया। अब पुलिस को अाशंका है कि कोकीन की डिलेवरी देने से पहले या बाद में उसका स्टे यहीं होना था। इसकी भी पुलिस जांच करेगी। वहीं टीम पकड़ने गई तो वहां बाल छिपाने लगी। इसके बाद उसने चेहरे पर टॉवेल डाल लिया और बस में लेट गई, ताकि पुलिस उसकी पहचान न कर सके।

महिला पुलिसकर्मी की मदद से उसकी तलाशी लेने पर कोकीन बरामद हुई। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह इंदौर में कोकीन किसे सप्लाय करने वाली थी। हालांकि अभी तक उसने किसी पैडलर का नाम नहीं बताया है। आशंका है कि ड्रग्स किसी पब या होटल में पहुंचाई जाना थी। उसके मोबाइल की जांच में कुछ वाट्सऐप चैट भी मिली हैं, जिन्हें डिलीट करने की कोशिश की गई थी।

पुलिस इन चैट के जरिये सप्लायर और खरीदार तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। साथ ही उसे लेकर पुलिस मुंबई जाएगी, जहां उसकी बहन से भी पूछताछ की जा सकती है। पुलिस पता लगाएगी कि जॉय किस काम के लिए मुंबई में अपनी बहन के पास रह रही थी और क्या उसे ड्रग्स तस्करी की जानकारी थी।

जांच के आधार पर उसकी बहन को भी आरोपी बनाया जा सकता है। जॉय ज्यादातर अंग्रेजी में बात कर रही है, जिससे पूछताछ में दिक्कत आ रही है। उसके वीजा और भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों के साथ ही मोबाइल से मिले नंबरों के आधार पर जांच की जा रही है।

पासपोर्ट से लेकर विदेश यात्राओं तक की जांच
टीआई कारोले ने बताया महिला विदेशी नागरिक होने के कारण पुलिस उसके पासपोर्ट, वीजा, आव्रजन स्थिति, भारत में प्रवेश और बाहर जाने के रिकॉर्ड तथा भारत में निवास से जुड़े दस्तावेजों का सत्यापन करा रही है। साथ ही उसकी पूर्व विदेश यात्राओं और भारत में संपर्कों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस रिमांड में खुलेंगे कई राज
ऑचंदन नगर पुलिस ने आरोपी नाईजीरियन महिला को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है। इसमें कोकीन के सप्लायर, मुंबई और इंदौर के संपर्कों और संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी
Top News

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

8 minutes ago
इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी
Top News

इनको मिली एबीवीपी उज्जैन महानगर के मंत्री की जिम्मेदारी:इनको बनाया अध्यक्ष

18 minutes ago
जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई
Top News

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

18 minutes ago
नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल
Top News

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

33 minutes ago
इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस
Top News

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

39 minutes ago
बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस
Top News

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 1 hour ago
लोकायुक्त की सख्ती
Top News

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

about 1 hour ago
झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज
Top News

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

about 1 hour ago
फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम
Top News

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

about 1 hour ago
कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट
Top News

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

about 2 hours ago
मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे
Top News

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

about 2 hours ago
लिव-इन पार्टनर की हत्या
Top News

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

about 2 hours ago
हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा
Top News

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

about 2 hours ago
आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक
Top News

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

about 2 hours ago
पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल
Top News

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

about 2 hours ago
देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा
Top News

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

about 2 hours ago
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा
Top News

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

about 2 hours ago
घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

about 2 hours ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!