बच्ची की इलाज के दौरान मौत: 15 दिन से चल रहा था उपचार; परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खातीवाला टैंक स्थित हर्ष क्लिनिक में 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत के बाद रविवार देर रात हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजन और बड़ी संख्या में अन्य लोग जूनी इंदौर थाने पहुंचे। उन्होंने क्लिनिक में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मृत बच्ची की पहचान गणेश नगर, खंडवा नाका निवासी दिव्यांशी पुत्री मनोज सोलंकी के रूप में हुई है। परिजन के मुताबिक, बच्ची को पेट दर्द की शिकायत थी और करीब 15 दिनों से उसका इलाज हर्ष क्लीनिक में डॉ. श्रीचंद बागैचा से कराया जा रहा था।
रविवार दोपहर बच्ची को दोबारा क्लिनिक लाया गया। परिजन का आरोप है कि यहां इंजेक्शन और ड्रिप लगाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। कुछ घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई।
गंभीर हालत के बावजूद रेफर नहीं करने का आरोप
बच्ची की मौत के बाद परिजन ने इलाज की प्रक्रिया और क्लिनिक में उपलब्ध सुविधाओं पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि बच्ची की हालत बिगड़ने के बाद भी उसे समय रहते किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया गया।
बच्ची के पिता और डॉक्टर के बीच फोन पर हुई कथित बातचीत का ऑडियो भी सामने आया है। इसमें क्लीनिक में ICU सुविधा नहीं होने की बात कही जा रही है।
परिजन का कहना है कि यदि उन्हें बच्ची की गंभीर स्थिति के बारे में समय रहते जानकारी दी जाती, तो वे उसे तत्काल किसी अन्य अस्पताल में भर्ती करा सकते थे। हालांकि, इलाज में लापरवाही के आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
परिजन ने थाने में दिया शिकायती आवेदन
मामले को लेकर परिजन ने जूनी इंदौर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया है। जूनी इंदौर थाना प्रभारी के अनुसार, हर्ष क्लीनिक में उपचार के दौरान बच्ची की मौत और कथित लापरवाही को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है।
आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस बच्ची के इलाज से संबंधित दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य तथ्यों की जांच करेगी।
14 बेड का क्लिनिक, पहले भी उठ चुके हैं सवाल
जानकारी के मुताबिक, हर्ष क्लिनिक में 14 बेड की सुविधा है और इसका लाइसेंस डॉ. ज्ञान एस. पंजवानी के नाम पर है। वर्ष 2025 में भी यहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत के मामले में पुलिस प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आई थी।
बच्ची की मौत के नए मामले के बाद एक बार फिर क्लिनिक में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और उपचार व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
क्लिनिक संचालक बोले- अभी कुछ नहीं कह सकता
मामले को लेकर डॉ. ज्ञान पंजवानी से प्रतिक्रिया ली गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कल बात करेंगे। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्होंने दवा लेकर आराम करने की बात कही। उन्होंने फिलहाल मामले पर विस्तार से कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया।
अब पुलिस जांच और मेडिकल दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट होगा कि बच्ची की मौत की वास्तविक वजह क्या थी और क्या उपचार में किसी तरह की लापरवाही हुई थी।
संबंधित समाचार

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!