खबर
Top News

लव जिहादी पर दूसरा केस दर्ज: साथी भी बना आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 अगस्त 2026, 12:55 pm
शेयर करें:
लव जिहादी पर दूसरा केस दर्ज

पहचान छिपाकर करते थे दोस्ती, अंतरंग पल के वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेलिंग

तीन दिन पहले लसूड़िया में दर्ज हुआ था लव जिहादी वारिस शेख उर्फ वीरू पर दुष्कर्म का केस, अब भंवरकुआं में दूसरी हिंदू युवती की शिकायत

धर्म परिवर्तन के दबाव और अश्लील वीडियो से धमकाने के आरोप

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लव जिहाद के मामलों का लगातार खुलासा हो रहा है। कल फिर भंवरकुआ पुलिस ने एक हिंदू युवती की शिकायत पर दो जिहादियों पर छेड़छाड़, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। खास बात यह कि जिहादी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती कर अंतरंग पल के फोटो-वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे।

वो धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाते थे। हालांकि मामले में पुलिस ने जिहादी वारिस शेख उर्फ वीरू और उसके साथी मोइन खान के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वारिस के खिलाफ तीन दिन पहले ही लसूड़िया थाने में एक अन्य हिंदू युवती की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज हुआ था।

पीड़िता ने दर्ज शिकायत में बताया कि वर्ष 2024 में सिंधी कॉलोनी स्थित एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान वीरू से हुई। दिसंबर 2024 में आरोपी उसे भंवरकुआं क्षेत्र स्थित एक कैफे में ले गया। यहां उसके फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने का प्रयास किया।

युवती के विरोध करने पर फोटो-वीडियो दिखाकर उसे धमकाने और ब्लैकमेल करने लगा। कुछ समय बाद युवती को पता चला कि वीरू का वास्तविक नाम वारिस शेख है। इसके बाद जब उसने आरोपी से इस संबंध में बात की तो वारिस ने कथित तौर पर उसके पास मौजूद फोटो-वीडियो का हवाला देकर उस पर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता। डर और दबाव के कारण उसने काफी समय तक यह बात किसी को नहीं बताई।

बाद में उसने आरोपी से दूरी बनानी शुरू कर दी। जब उसने वारिस से दूरी बनाई तो उसने उसके फोटो-वीडियो अपने दोस्त मोइन खान को दिखा दिए। इसके बाद मोइन भी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा।

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर प्रथम दृष्टया अपराध बनता पाए जाने पर वारिस शेख उर्फ वीरू और मोइन खान के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 74, 75(2), 296(बी), 115(2), 351(3), 3(5) तथा मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3 और 5 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

तीन दिन पहले भी दर्ज हुआ था केस
वारिस शेख के खिलाफ लसूड़िया थाने में भी तीन दिन पहले एक अन्य हिंदू युवती की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। उस मामले में भी युवती ने पहचान छिपाकर संबंध बनाने और बाद में गंभीर आरोप लगाए थे। अब भंवरकुआं क्षेत्र में दूसरी शिकायत सामने आने के बाद पुलिस दोनों मामलों के बीच संभावित समानताओं की जांच कर रही है।

आधा दर्जन युवतियों के सामने आने का दावा... करणी सेना के मानसिंह राजावत के मुताबिक वारिस के खिलाफ कार्रवाई के बाद करीब आधा दर्जन अन्य युवतियों के भी सामने आने है। आरोपी युवतियों से दोस्ती कर उन्हें अपने विश्वास में लेता था और बाद में फोटो-वीडियो के जरिए दबाव बनाने की कोशिश करता था। यदि पुलिस मामले में बारीकी से जांच करे तो लव जिहाद का बड़ा स्कैंडल सामने आएगा। लव जिहादी के खिलाफ कई हिंदू पीड़िता सामने आई हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 8 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 8 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 8 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 8 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 8 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 9 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 9 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 9 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 10 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 10 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 10 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 10 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 10 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 10 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 10 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 11 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 11 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!