तीन बहनों की मौत का रहस्य गहराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेटमा थाना क्षेत्र के कालीबिलोद स्थित लाइफ सिटी कॉलोनी में एक ही परिवार की तीन सगी बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शुरुआती तौर पर फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई गई थी, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वजह जानने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए घर के पीने के पानी और खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। तीनों बच्चियों के बिसरा रिपोर्ट का भी इंतजार है।
घर से पानी और खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए: जांच के दौरान बेटमा पुलिस और एफएसएल इंदौर ग्रामीण की टीम मृत बच्चियों के घर पहुंची। टीम ने घर में मौजूद पीने के पानी और विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए।
इन नमूनों को रविवार को इंदौर-राऊ स्थित प्रयोगशाला भेजा गया। फॉरेंसिक जांच से यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि पानी या खाद्य पदार्थों में कोई दूषित, विषैला या हानिकारक तत्व मौजूद था या नहीं। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिलने की उम्मीद है।
बिसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज : पुलिस ने तीनों बच्चियों के बिसरा सैंपल भी जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि मौत फूड पॉइजनिंग, किसी जहरीले पदार्थ के सेवन या किसी अन्य चिकित्सकीय कारण से हुई। फिलहाल पुलिस किसी एक वजह को अंतिम नहीं मान रही है और सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है।
डॉक्टर परवेज ताइ से होगी पूछताछ: जांच में बेटमा स्थित लाइफ केयर क्लिनिक के डॉक्टर परवेज ताइ की भूमिका से जुड़े तथ्यों को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने उन्हें बयान के लिए बुलाया है। पुलिस डॉक्टर से पूछेगी कि तीनों बच्चियों को क्लिनिक कब लाया गया, उस समय उनकी हालत कैसी थी, क्या जांच की गई और उन्हें कौन सा उपचार व दवाएं दी गईं।
उपचार के दौरान बच्चियों की हालत में हुए बदलाव और मेडिकल रिकॉर्ड की भी जानकारी ली जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को नोटिस जारी कर बच्चियों के उपचार से संबंधित जानकारी और पूरे मामले में दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
स्वास्थ्य विभाग ने भी किया सर्वे: स्वास्थ्य विभाग की टीम पिछले दो दिनों से क्षेत्र में सर्वे कर रही है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर विभा नगर के अनुसार, टीम ने आसपास के घरों और क्षेत्र में पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों की जांच की है। अभी तक ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया है, जिससे दूषित पानी को मौत की वजह माना जा सके।
वैज्ञानिक रिपोर्ट पर टिकी जांच: मामले की जांच बेटमा थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल के नेतृत्व में की जा रही है। टीम में सब इंस्पेक्टर मुन्नालाल डोडियार, संदीप अखाड़िया और एएसआई कमलेश दीक्षित सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
फिलहाल पुलिस की जांच बिसरा रिपोर्ट, पानी और खाद्य पदार्थों की FSL रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टर के बयान पर केंद्रित है। इन रिपोर्टों के सामने आने के बाद ही तीनों बहनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
25 अगस्त की रात बिगड़ी थी तबीयत
मृत बच्चियों की पहचान आसिन, विशुका और विधि के रूप में हुई है। तीनों सगी बहनें थीं। परिजन के अनुसार, 25 अगस्त की रात तीनों की तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई।
हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें बेटमा के स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद तीनों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। एक ही परिवार की तीन बच्चियों की लगातार मौत से इलाके में शोक और चिंता का माहौल है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!