बायपास पर खड़े ट्रक में जा घुसा तेज रफ्तार ट्रक: चालक कैबिन में फंसा
KHULASA FIRST
संवाददाता

कनाड़िया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चालक को बाहर निकाला
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। रविवार देर रात नेमावर ब्रिज के पास बायपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चलते ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कैबिन में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार हादसे में ट्रक चालक राहुल पिता सुरेशचंद्र शर्मा (29) निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश घायल हुआ है। राहुल ट्रक क्रमांक आरजे 05 जीसी 1968 से माल लेकर जा रहा था। नेमावर ब्रिज के पास बायपास पर पहुंचने के दौरान उसका ट्रक सड़क किनारे खड़े एक अन्य ट्रक से जा टकराया।
टक्कर के बाद राहुल ट्रक के क्षतिग्रस्त कैबिन में फंस गया। हादसा देखकर मौके से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कनाड़िया पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को कैबिन से बाहर निकाला।
अस्पताल भेजा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त : घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। टक्कर में दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और सड़क पर राहगीरों व वाहन चालकों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए यातायात को व्यवस्थित कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल

कॉलेज परिसर में मची अफरा-तफरी:विवाद की वजह तलाश रही पुलिस

शहर में मीट दुकानों की निगरानी का हिसाब कौन देगा:निरीक्षण में मिली अनियमितता तो लगाया ताला

कनाड़िया पुलिस की तत्परता से तीन आरोपी गिरफ्त में:महंगे शौक और नशे के लिए की वारदात

प्रतिबंधित रास्तों पर दौड़ रहे 350 ई-रिक्शा रोक किए डायवर्ट:ड्रोन से भी रखी नजर; नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई

मंडी शिफ्ट करने की तैयारी:सुविधाओं का अब निगम को आया ख्याल

वीडियो देखिये, योगी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में भाजपा सरकार की होगी हैट्रिक:मशहूर अभिनेत्री ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जताया जीत का भरोसा

कृष्णबाग मामले में मनोज नागर की भूमिका पर सवाल:मीडिया के सवालों पर अधिवक्ता ने साधी चुप्पी

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी:हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!