इस स्टेशन पर निर्माण कार्य से प्रभावित होंगी पांच ट्रेनें: इस अवधि तक रहेगा असर; कुछ ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में हजरत निजामुद्दीन-पलवल रेलखंड के फरीदाबाद स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 से जुड़े निर्माण कार्य के लिए रेल ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किए गए हैं। यह बदलाव अलग-अलग ट्रेनों के लिए 31 अगस्त से 15 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा।
इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
1. डॉ. अंबेडकर नगर–श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली यह ट्रेन प्रभावित रहेगी।
2. लक्ष्मीबाई नगर–योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस
31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक लक्ष्मीबाई नगर से चलने वाली ट्रेन का संचालन भी प्रभावित रहेगा।
3. अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अमृतसर से चलने वाली अमृतसर–इंदौर एक्सप्रेस प्रभावित रहेगी।
4. श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा–डॉ. अंबेडकर नगर मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक कटड़ा से चलने वाली यह ट्रेन भी निर्माण कार्य से प्रभावित रहेगी।
5. ऊना हिमाचल–इंदौर एक्सप्रेस
1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक ऊना हिमाचल से इंदौर आने वाली ट्रेन पर भी इसका असर रहेगा।
यात्रियों को पहले जांचना होगा ट्रेन का स्टेटस
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले ट्रेन के संचालन और ठहराव की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। रेलवे के मुताबिक, फिलहाल उक्त बदलावों के अलावा अन्य कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
संबंधित समाचार

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!