तीन चौराहों पर सुधारेंगे लेफ्ट टर्न तीन इमली पर लगेगा नया सिग्नल: ट्रैफिक सुधार और सफाई पर एक्शन
KHULASA FIRST
संवाददाता

निगम आयुक्त ने संभाली कमान लापरवाही पर सैलरी काटी
ग्रीन बेल्ट व खाली प्लॉटों पर कचरा मिलने से जताई नाराजगी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के यातायात को सुगम बनाने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक अमले ने सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल ने प्रमुख व्यस्त चौराहों का जमीनी मुआयना करते हुए बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सफाई में लापरवाही मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक उद्यान अधिकारी, सीएसआई, दरोगा और बल्क सुपरवाइजर समेत 9 कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।
निगम प्रमुख ने तीन इमली ब्रिज के नीचे, चाणक्यपुरी, रसोमा, अन्नपूर्णा, हरसिद्धि, नगर निगम और न्यू पलासिया चौराहे का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान वाहनों का दबाव कम करने के लिए तीन इमली, चाणक्यपुरी और रसोमा चौराहे पर लेफ्ट टर्न चौड़ा व विकसित करने का फैसला लिया गया।
तीन इमली चौराहे पर आवागमन सुचारू बनाने हेतु नया सिग्नल लगाया जाएगा। अमले को ताकीद दी गई कि ऐसे छोटे-छोटे बदलावों को प्राथमिकता पर चिह्नित करें, जिनसे आम जनता को जाम से तत्काल राहत मिल सके।
सफाई व्यवस्था की पड़ताल के दौरान ग्रीन बेल्ट में कचरा मिलने पर सीएसआई संजय घावरी, दरोगा दयाराम तेजी और सहायक उद्यान अधिकारी देवेंद्र पर गाज गिरी। वहीं मच्छी बाजार स्थित खाली प्लॉट पर कचरे के ढेर व कंडम वाहन खड़े मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी संदीप, सीएसआई शिवेंद्र सिंह एवं दरोगा विजय सोनवाने पर कार्रवाई हुई।
न्यू पलासिया क्षेत्र में गंदगी मिलने पर सीएसआई मुकेश करोसिया, दरोगा राकेश नागर और बल्क सुपरवाइजर संदीप की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, कार्यपालन यंत्री ओपी कुशवाहा और सहायक यंत्री मयंक त्रिपाठी मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!