आज भादौ की पहली सवारी में रोबोट देगा बाबा को सलामी: 5 स्वरूपों में होंगे दर्शन; रामघाट पर बजाएगा शिव धुन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
बाबा महाकाल की भाद्रपद माह की पहली सवारी को लेकर उज्जैन में भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। सोमवार, 31 अगस्त 2026 को महाकाल की सवारी शाम 4 बजे मंदिर से निकलेगी।
यह इस सीजन की पांचवीं सवारी है। मंदिर में पूजन के बाद बाबा महाकाल पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे।
इस बार सवारी में आस्था के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का अनूठा प्रयोग देखने को मिलेगा। इंदौर की एक निजी कंपनी द्वारा तैयार किया गया विशेष रोबोट सवारी में शामिल होगा।
रोबोट पालकी के साथ चलेगा और रामघाट पर शिव धुन बजाने के साथ सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन में भी मदद करेगा।
पहली बार सवारी में स्मार्ट रोबोट की एंट्री
महाकाल की सवारी में शामिल होने वाला स्मार्ट रोबोट इस बार खास आकर्षण रहेगा। इसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह सवारी के दौरान लोगों के बीच मूवमेंट कर सके और निर्धारित कार्यों में सहयोग करे।
रामघाट पर रोबोट के जरिए शिव धुन बजाने की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी या असामान्य स्थिति सामने आने पर रोबोट से कंट्रोल रूम तक अलर्ट पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। यदि यह प्रयोग सफल रहता है तो भविष्य की सवारियों में तकनीक के इस्तेमाल को और बढ़ाया जा सकता है।
5 स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देंगे बाबा महाकाल
सवारी में बाबा महाकाल अपने भक्तों को पांच अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे।
-पालकी में चंद्रमौलेश्वर
-हाथी पर मनमहेश
-गरुड़ रथ पर शिव तांडव
-बैलगाड़ी पर उमा-महेश
-डोल रथ पर होलकर मुखौटा स्वरूप
महाकाल मंदिर से रामघाट तक पहुंचेगी सवारी
शाम 4 बजे मंदिर से निकलने के बाद सवारी बक्षी बाजार और कहारवाड़ी होते हुए रामघाट पहुंचेगी। यहां बाबा महाकाल का मां क्षिप्रा के पवित्र जल से अभिषेक किया जाएगा।
इसके बाद सवारी गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए वापस महाकाल मंदिर की ओर रवाना होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मार्ग में पेयजल और दवाइयों की व्यवस्था की गई है।
भस्म आरती के बाद हुआ बाबा का विशेष शृंगार
सोमवार तड़के मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा महाकाल की भस्म आरती हुई। इसके बाद भगवान का पंचामृत अभिषेक किया गया।
दूध, दही, घी और फलों के रस से स्नान कराने के बाद बाबा का भांग, चंदन और आभूषणों से विशेष राजा स्वरूप शृंगार किया गया। भस्म अर्पित करने के बाद बाबा को रजत मुकुट धारण कराया गया।
राजसी सवारी की तैयारी भी तेज
7 सितंबर को निकलने वाली राजसी सवारी को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सवारी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम किया गया है। कंठाल से छत्रीचौक तक सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया गया है। ऐतिहासिक सती गेट को हेरिटेज लुक दिया गया है।
सड़कों पर फैले बिजली के तारों को हटाकर अंडरग्राउंड वायरिंग की गई है, ताकि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
लाइव प्रसारण से घर बैठे कर सकेंगे दर्शन
महाकाल की सवारी का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। उज्जैन नहीं पहुंच पाने वाले श्रद्धालु मंदिर समिति के फेसबुक पेज के जरिए सवारी देख सकेंगे। इसके अलावा सवारी के पीछे चलने वाले रथ की LED स्क्रीन पर भी लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
सुरक्षा के लिए पूरे सवारी मार्ग पर सशस्त्र पुलिस बल, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन का फोकस श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने और सवारी को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने पर रहेगा।
संबंधित समाचार

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप

आईडीए की स्कीम नंबर 171 से मुक्त होंगे हजारों प्लॉटधारक:मुख्यमंत्री से जल्द होगी चर्चा

पटाखा बाजार में ‘सेटिंग’ का खेल:करोड़ों की वसूली अटकी; बिना अनुमित बाजार सजाने के आरोप

देखिए वीडियो, प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा:इनके बोलते ही लगे ‘बंद करो’ के नारे; बोलीं- हिरासत और मारपीट से आंदोलन नहीं रुकेगा

1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा:640 फीट नीचे दिखी हलचल; पिता की आंखों के सामने हुआ हादसा, रेस्क्यू जारी

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!