महिलाओं के लिए नई पहल: ITI तैयार करेगा ‘महिला बाइक राइडर’; सेल्फ डिफेंस से लेकर GPS ट्रेनिंग तक होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महिलाओं की सुरक्षित आवाजाही को लेकर इंदौर से एक नई पहल शुरू करने की तैयारी है। संभागीय ITI इंदौर महिलाओं को बाइक राइडर के रूप में प्रशिक्षित करेगा, ताकि आगे चलकर प्रदेशभर में महिला यात्रियों के लिए सुरक्षित बाइक राइड का विकल्प तैयार किया जा सके।
ऑटो, कैब और बाइक टैक्सी से सफर के दौरान महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच ITI ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
अब निजी कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी की जा रही है। योजना के तहत महिलाओं को सिर्फ बाइक चलाने का प्रशिक्षण ही नहीं दिया जाएगा, बल्कि यात्री सुरक्षा, GPS, आपात स्थिति में प्रतिक्रिया और सेल्फ डिफेंस जैसी जरूरी ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
ड्राइविंग के साथ सुरक्षा की भी ट्रेनिंग
प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला राइडरों को सड़क सुरक्षा और वाहन संचालन के साथ यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े जरूरी प्रोटोकॉल सिखाए जाएंगे।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से सुरक्षित बाइक ड्राइविंग, GPS और लाइव लोकेशन का इस्तेमाल, आपात स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, यात्री की सुरक्षा और व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण, सेल्फ डिफेंस, राइड के दौरान सुरक्षा प्रोटोकॉल जैसे विषय शामिल किए जाने की तैयारी है। इसका उद्देश्य ऐसी महिला राइडर तैयार करना है, जिन पर महिला यात्री अकेले सफर के दौरान भरोसा कर सकें।
अकेले सफर में सुरक्षा बनी बड़ी चिंता
नौकरी, पढ़ाई और अन्य कामों के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं रोजाना कैब, ऑटो और बाइक टैक्सी का इस्तेमाल करती हैं।
ऐसे में राइड बुक करने के बाद वाहन नंबर की जांच, ड्राइवर की पहचान की पुष्टि और लाइव लोकेशन परिवार के साथ शेयर करना अब सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा बन गया है।
इसके बावजूद शहर में महिलाओं से जुड़े कुछ मामलों ने सार्वजनिक परिवहन और निजी राइड सेवाओं में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाई है।
बाइक टैक्सी के नाम पर युवती को ले गया था युवक
शहर में महिलाओं के साथ अपराध के कई मामलों का खुलासा हो चुका है। वर्ष 2025 में एमआईजी क्षेत्र में सड़क पर जा रही एक युवती के साथ स्कूटर सवार द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया था।
इसके अलावा जनवरी में बाइक टैक्सी का इंतजार कर रही एक छात्रा के पास एक युवक पहुंचा और खुद को राइडर बताया।
आरोप है कि वह छात्रा को दूसरे रास्ते पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे मामलों के बाद महिला यात्रियों के लिए महिला राइडर के विकल्प की जरूरत पर जोर दिया जा रहा है।
महिलाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता
इस योजना का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षित परिवहन उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए रोजगार का नया अवसर तैयार करना भी है।
प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिलाओं को प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कंपनियों और राइड सर्विस से जोड़ने की योजना है।
प्रस्तावित एमओयू के जरिए ITI प्रशिक्षण और रोजगार के बीच सीधा कनेक्शन बनाने की कोशिश करेगा, ताकि प्रशिक्षण पूरा करने के बाद महिलाओं को काम के लिए अलग से भटकना न पड़े।
ITI इंदौर की प्राचार्य रीना सोलंकी ने कहा कि प्रदेश की महिलाओं को इससे फायदा मिलेगा। महिला यात्रियों को महिला बाइक राइडर का विकल्प मिलेगा और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है और विभिन्न कंपनियों के साथ एमओयू की तैयारी चल रही है।
संबंधित समाचार

वरिष्ठ IAS अधिकारी ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार:प्रशासनिक अनुभव से मिलेगी विभाग को मजबूती; कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:रास रात्रि गरबा आयोजन की अनुमति निरस्त; परिसर किया सील

जल संकट की आहट के बीच नर्मदा का लाखों गैलन पानी हो रहा बर्बाद:भंडारी रिसॉर्ट के पास बायपास पर फूटी नर्मदा लाइन, 15 फीट तक उठी

परीक्षा फीस के नाम पर लिए रुपए लौटाए:बीच सत्र में दो बच्चों को निकाला; समझौते से शिकायत खत्म कराने के आरोप

फैमिली कोर्ट का बड़ा आदेश:SDM पति को पत्नी को देने होंगे इतने हजार रुपए महीना

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:ढोली तारा गरबा महोत्सव की अनुमति निरस्त

पुलिस कमिश्नरेट ने थानों की सितंबर माह की रैंकिंग की जारी:ये थाना रहा नंबर-1; इन्हें मिला दूसरा-तीसरा स्थान

ABVP उज्जैन ने सिद्धार्थ यादव पर फिर जताया भरोसा:लगातार दूसरी बार बने महानगर मंत्री

जीआरपी और आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई:डोडाचूरा के साथ तस्कर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार; लाखों का नशा किया जब्त

नवरात्रि में महिला सुरक्षा पर सवाल:सड़क पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल; युवक-युवती ने पीटा, मदद के लिए पुकारती रही

इस एक्टर को भारत छोड़ने का नोटिस:इतने दिन की मोहलत; इस प्रदर्शन में हुए थे शामिल

बच्ची की मौत के बाद हरकत में पुलिस:क्लिनिक कराया बंद, संचालक और डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज

लाड़ली बहना योजना को लेकर सियासत तेज:जानिए कब से शुरू होंगे नए रजिस्ट्रेशन? दो मंत्रियों के बयानों से बढ़ा सस्पेंस, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

लोकायुक्त की सख्ती:प्रधान आरक्षक के शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश की जांच, पांच बैंक खातों भी रडार पर

झोलाछाप डॉक्टरों पर गिरी गाज:गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज; हेवी डोज से हुई थी बच्ची की मौत

फोन पर दिखेगा कॉल करने वाले का नाम:इस विभाग का नया निर्देश; अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगी जानकारी

कम बारिश का साया और जलसंकट की आहट:बहते पानी पर खामोशी और जनता से संयम की उम्मीद

मांगें पूरी नहीं की गईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे:वाल्मीकि सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कल्याणे ने दी चेतावनी

लिव-इन पार्टनर की हत्या:खुद थाने पहुंचकर दर्ज कराई गुमशुदगी; घुमाने के बहाने ले जाकर दिया वारदात को अंजाम

हाउसिंग बोर्ड बिल्डिंग का छज्जा गिरा:बंद स्कूल में भरा गंदा पानी; नगर निगम पर भी झूठे आश्वासन का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!